उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

MEDIA LIVE : ACCIDENT: बदरीनाथ जा रही 28 तीर्थयात्रियों से भरी बस दीवार से टकराई

मीडिया लाइव, रुदप्रयाग : यहाँ मेदनपुर स्लाइडिंग जोन के पास यात्रियों से भरी एक बस बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गयी। यात्रा के लिए निकली एक बस दीवार से टकरा गयी। बस में सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए, जबकि चालक बेहोश हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंची और चालक समेत घायल यात्रियों को हॉस्पिटल पहुंचाया।

MEDIA LIVE : Champawat By-Election: सीएम धामी ने कहा- प्रदेश में भी चलेगा बुलडोजर, लगे योगी के नाम के जयकारे

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे के मेदनपुर स्लाइडिंग जोन के पास शनिवार को 28 तीर्थयात्रियों से भरी एक बस दीवार से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी और चौकी प्रभारी तिलवाड़ा सतेन्द्र नेगी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वाहन चालक अपनी ड्राइविंग सीट पर बेहाशी की हालत में मिला। बेहद डरे शाहमें यात्रियों ने ईश्वर का शुक्र मनाया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलवाड़ा भिजवाया। पुलिस ने बताया कि बस में सवार यात्रियों से बातचीत करने पर पता चला कि सभी राजस्थान से केदारनाथ धाम की यात्रा पूरी करने के बाद बदरीनाथ धाम जा रहे थे। वाहन में चालक सहित कुल 28 लोग सवार थे।

MEDIA LIVE : Monsoon Update 2022: केरल में कल दस्तक दे सकता है मानसून, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, 20 तक उत्तराखंड पहुंचेगा

चौकी प्रभारी तिलवाड़ा के नेतृत्व में सभी यात्रियों को फिलहाल नजदीकी होटलों में ठहराया गया है। इन सभी यात्रियों को बदरीनाथ धाम भेजने की व्यवस्था की जा रही है। क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल एवं एआरटीओ रुद्रप्रयाग भी मौके पर पहुंचे।

MEDIA LIVE : सफलता : एक लाख का इनामी बिल्लू टुजाना व 50 हजार का इनामी राकेश मुठभेड में ढेर

 

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*