उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

MEDIA LIVE : दर्द विदारक हादसा : हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसे जुड़वा भाईयों की इलाज के दौरान मौत

मीडिया लाइव, देहरादून : अस्थाई राजधानी के बनियावाला गांव के सेवली रोड के नंदन इनक्लेव में 24 मई को छत पर पानी के पाइप से खेलते वक्त हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे दोनों जुड़वां भाइयों की शुक्रवार को सुबह श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दर्द विदारक घटना से क्षेत्र में भरी शोक है। घर परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल। उनके ऊपर दुःख का ऐसा पहाड़ टूट पड़ा है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

MEDIA LIVE : लद्दाख में वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के 7 जवानों की मौत, तुरतुक सेक्टर में हुआ हादसा

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। उधर, हादसे को लेकर पिटकुल प्रबंधन भी जांच कर रहा है। नंदन इनक्लेव निवासी शेर सिंह बिष्ट ने हाल में मकान का प्रथम तल बनाया है। 24 मई को उनकी पत्नी पानी की मोटर लगाकर पाइप से प्रथम तल पर धुलाई कर रही थी। इस दौरान उनके छह साल के जुड़वां बेटे प्रिंस और गोलू पाइप से खेल रहे थे, जबकि बच्चों की मां घर के काम में लग गई। महिला ने पानी का प्रेशर 132 केवी हाईटेंशन लाइन की ओर मारा।

MEDIA LIVE : गुस्साए वकीलों ने नैनीताल के तल्लीताल डांट में एक घंटे तक लगाया जाम

हाईटेंशन लाइन से पानी के साथ करंट दोनों जुड़वां बच्चों तक पहुंच गया, जिससे दोनों झुलस गए। दोनों को परिजन पहले प्रेमनगर और फिर कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया था। वसंत विहार एसओ नरेश राठौर ने बताया कि दोनों की उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। बच्चों की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र का माहौल भी गमगीन है।

MEDIA LIVE : Double Murder: दोस्त को पत्नी के साथ ऐसे हाल में देख खौल उठा खून, युवक ने दोनों को दी ऐसी खौफनाक मौत !

IMAGE : SYMBOLIC : SOCIAL MEDIA

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*