उत्तराखण्ड न्यूज़

MEDIA LIVE : गुस्साए वकीलों ने नैनीताल के तल्लीताल डांट में एक घंटे तक लगाया जाम

मीडिया लाइव, नैनीताल : नैनीताल जिला बार एसोसिएशन की पहल पर शुक्रवार को तल्लीताल डांठ में 11 बजे से 12 बजे तक लगभग 1 घंटा जाम रहा। प्रशासन की ओर से तल्लीताल फांसी गधेरा तथा मल्लीताल मस्जिद से राजभवन एवं कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया था। एसएसपी पंकज भट्ट के आने के बाद जाम खुल सका।

MEDIA LIVE : केदारनाथ में घोड़ों की मौत पर उठाए सवाल

बता दें कि शुक्रवार को 11:00 बजे से यहां डीएसबी परिसर में कुमाऊं विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें प्रदेश के राज्यपाल गुरमीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि तथा काबीना मंत्री धन सिंह रावत बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। वीआईपी मूवमेंट के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से यहां फांसी से जिला न्यायालय एवं कलेक्टर जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया तथा अधिवक्ताओं को मस्जिद की ओर डायवर्ट किया गया।

MEDIA LIVE : Double Murder: दोस्त को पत्नी के साथ ऐसे हाल में देख खौल उठा खून, युवक ने दोनों को दी ऐसी खौफनाक मौत !

मल्लीताल पहुंचने पर मस्जिद तिराहा जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया। जिससे गुस्साए वकीलों ने वापस तल्लीताल डांट पहुंचकर यहां जाम लगाया। अधिवक्ताओं का कहना था कि प्रशासन बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए किसी भी मार्ग को बंद नहीं कर सकता है। प्रशासन की इस अव्यवस्था से जिला न्यायालय में अधिवक्ता समेत बंदी, वाद से संबंधित वादी, परिजन एवं अन्य पैरोकार नहीं जा सके। जिससे न्यायिक समेत अन्य जरूरी काम पर प्रतिकूल असर पड़ा।

MEDIA LIVE : बोलेरो दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत !

अधिवक्ताओं की ओर से लगाए गए जाम के दौरान आपातकालीन सेवा से संबंधित दो वाहनों में मौजूद घायलों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में उन्हें किसी तरह निकाला गया। अधिवक्ताओं के विरोध को देखते हुए तल्लीताल थाना अध्यक्ष रोहताश सागर डीएसबी परिसर की व्यवसाय छोड़ डांट पहुंचे। इसी दौरान सीओ संदीप नेगी भी मौके पर पहुंचे। लेकिन अधिवक्ताओं के हट के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के आने के बाद मामला सुलझा। प्रदर्शनकारियों में जिला बार अध्यक्ष अध्यक्ष नीरज साह, प्रदीप परगाई, मनीष जोशी, पुष्पा जोशी, संजय सुयाल, भुवन जोशी भुवन भट्ट समेत दर्जनों अधिवक्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

MEDIA LIVE : वैश्यावृत्ति एक पेशा है, पुलिस परेशान न करे ! मीडिया को भी नसीहत : S.C

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*