उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

MEDIA LIVE : सीआईयू को मिली बड़ी सफ़लता, 8 लाख से अधिक कीमत के 55 मोबाइल फोन बरामद !

मीडिया लाइव, कोटद्वार/पौड़ी: पौड़ी जिले में फोन गुम होने की रिपोर्ट्स को पुलिस कप्तान कार्यालय बेहद गंभीरता से लेता रहा है। इसका ही असर है कि इन शिकायतों को हर बार रिव्यू किया जाता है। लिहाजा जिले के प्रभारी सीआईयू मौ अकरम के नेतृत्व में सीआईयू टीम ने इसी साल जनवरी से अब तक सर्विलांस के जरिए दिल्ली, बिजनौर, हरिद्वार, देहरादून, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर से लगभग 55 मोबाइल अलग-अलग कंपनी के बरामद किये हैं। इससे पहले भी टीम को अच्छी सफलता हासिल होती रही है। जिसे और अधिक बढ़ाए जाने पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। अभी जो बरामदगी हुई वह भी काफी महत्वपूर्ण है।

MEDIA LIVE : UTTARAKHAND : गेंहू खरीद : तय मूल्य पर 20 रुपए बोनस का G.O. जारी !

एसएसपी कार्यालय के मुताबिक इनकी कीमत लगभग 8,50,000/- रुपये आंकी गई है। पुलिस अब इतनी बड़ी संख्या में बरामद मोबाइलों को आवश्यक कार्यवाही करते हुये मालिकों के सुपुर्द किये जाने की तैयारी में जुट गई है मोबाइल आज रोजमर्रा की जरूरत बन गया है, क्योकिं उनमें महत्वपूर्ण जानकारियां होती है।

MEDIA LIVE : UTTARAKHAND : नौकरी के नाम पर युवती को बनाया हैवानियत का शिकार , कोल्डड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ

इसलिए बार बार पुलिस इस संबंध में पब्लिक को जागरूक करते हुए बताती रहती है कि मोबाइल खो जाने पर तत्काल  नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। जिससे आवश्यक ट्रैकिंग प्रक्रिया शुरू कर पुलिस टीम मोबाइल बरामद करा सकें।

ऐसे मामले लगातार सामने आने और उनका निस्तारण करने को लेकर एसएसपी पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान ने आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रभारी सीआईयूजी व सभी थाना प्रभारियों को शिकायतकर्ता के मोबाइल खोने के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए मोबाईल बरामद कर शिकायतकर्ताओं को सुपुर्द किये जाने को निर्देशित किया गया है। जिसपर जिले में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही हैं।

MEDIA LIVE : Uttarakhand: क्यों बढ़ रहा देह व्यापार का धंधा ?

आज इतनी बड़ी संख्या में पकड़े गए मोबाइल फोन इसी कड़ी मेहनत का नतीजा है। जिसमें पुलिस टीम से विभव सैनी – पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन कोटद्वार, निरीक्षक मौ. अकरम (प्रभारी सीआईयू कोटद्वार), उपनिरीक्षक, मनोहर सिंह रावत,  सुशील  संतोष, हरीश लाल, अमरजीत, अमित रावत शामिल हैं।

MEDIA LIVE : CRIME NEWS UTTARAKHAND : स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार का रैकेट, 6 गिरफ्तार !

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*