उत्तराखण्ड न्यूज़सरकार/योजनाएं

MEDIA LIVE :आज एसडीएम सदर निकले गैस गोदाम के औचक निरिक्षण को

मीडिया लाइव, पौड़ी : उपभोक्ताओं के साथ किसी तरह का धोखा न हो इसे लेकर जिला प्रशासन समय समय पर निरिक्षण की गतिविधयों को करता रहता है। इसी कड़ी में आज SDM एसडीएम सदर पौड़ी आकाश जोशी ने श्रीनगर रोड़ स्थित गडोली में ज्वाल्पा गैस ऐजेन्सी के गोदाम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर ने गैस गोदाम में उपलब्ध गैस सिलेंडर की गुणवत्ता और उपलब्धता का आंकलन करते हुए 5 किग्रा, 14 किग्रा0 व 19 किग्रा भार के अलग-अलग गैस सिलिंडरों का इलेक्ट्रॉनिक मशीन से रैंडमली वजन माप कर तथा स्टॉक पंजिका से उसका मिलान भी करवाया गया। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने इसके निर्देश दिए थे।

MEDIA LIVE : यात्रा रुट पर सुरक्षित परिवहन को चलाया गया चेकिंग अभियान..

उपजिलाधिकारी ने ज्वाल्पा गैस एजेंसी में निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रॉनिक कांटे से ली जाने वाली माप, सिलिण्डरों की सीलिंग तथा एक्सपायरी डेट भी चेक की। उन्होंने गैस गोदाम संचालक को निर्देशित किया कि इलेक्ट्रॉनिक कांटे से सही सीलयुक्त और नियमानुसार एक्सपायरी डेट का अंकन वाले सिलिण्डरों का ही उपभोक्ताओं को वितरण करें। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों को पर्याप्त मात्रा में बढ़ाने तथा उसको वर्किंग कंडीशन में रखने तथा गोदाम में साफ-सफाई बनाये रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक शैलेश बडोला भी उपस्थित थे।

MEDIA LIVE : INC चिंतन शिविर : युवाओं के कन्धों पर डाली जा सकती है कांग्रेस के भविष्य की जिम्मेदारी

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*