उत्तराखण्ड न्यूज़खेती- किसानीजन समस्याएं

गन्ना समिति लक्सर का औचक निरीक्षण,पाई गई अनियमितताएं, रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित

मीडिया लाइव, लक्सर: गन्ना समिति कार्यालय का गन्ना परिषद व गन्ना समिति अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण तीन कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित व एक कर्मचारी कुर्सी पर सोता हुआ पाया गया,जबकि 11 कर्मचारी ऐसी भी पाए गए जिन्होंने हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर तो किए लेकिन कार्यालय से मिले। दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को उचित कार्यवाही हेतु भेज दी है।

MEDIA LIVE : पेट्रोलपुमप और कंट्रोल की दुकानों का औचक निरिक्षण किया प्रशासन ने

इस वक्त चीनी मिल का पेराई सत्र अंतिम चरण में चल रहा है जिस कारण क्षेत्र के किसान अपने खेतों में खड़े बाकी बचे हुए गन्ने को मिल में पहुंचाने के लिए भारी संख्या में पर्चियां लेने के लिए समिति कार्यालय में आ रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों में इस प्रकार की लापरवाही देखकर निरीक्षण करने आए अधिकारीयों को बेहद ताज्जुब हुआ। मंगलवार को दोपहर बाद गन्ना परिषद अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और गन्ना समिति अध्यक्ष जितेंद्र नागर ने गन्ना समिति के कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए पाया कि हाजिरी रजिस्टर में 50 कर्मचारियों के नाम दर्ज हैं जिनमें से मिलान करने पर तीन कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले.एक कर्मचारी कुर्सी पर सोता हुआ पाया गया और 11 कर्मचारी ऐसे भी पाए गए जिनकी हाजिरी रजिस्टर में हाजिरी तो दर्ज है लेकिन वह कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले।

MEDIA LIVE : नाकाफी यात्रा इंतजामात : केदारनाथ में एक डॉक्टर कर रहा 400 यात्रियों की जांच

इस समय जबकि मिल का पेराई सत्र अंतिम दौर से गुजर रहा है और ऐसे में समिति कार्यालय में कर्मचारी की उपस्थिति अनिवार्य है। ऐसे वक्त में इस प्रकार की लापरवाही देखकर दोनों अधिकारियों ने गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट सहायक गन्ना आयुक्त के माध्यम से गन्ना आयुक्त एवं चीनी उद्योग विभाग को भेजी जा रही है, रिपोर्ट में अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के बाद ही उचित कार्यवाही करने की संस्कृति की गई है।

INDIAN SEDETION LAW : राजद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, समीक्षा होने तक दर्ज नहीं होगी नई FIR

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*