उत्तराखण्ड न्यूज़

MEDIA LIVE : पेट्रोलपुमप और कंट्रोल की दुकानों का औचक निरिक्षण किया प्रशासन ने

मीडिया लाइव, पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी द्वारा आज पूर्वाह्न श्रीनगर रोड़ स्थित प्रेमनगर पौड़ी में भारत पेट्रोलियम कोर्पोरेशन लिमिटेड तथा लोअर चोपड़ा बाजार पौड़ी स्थित सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता दुकान का औचक निरीक्षण किया।

MEDIA LIVE : नाकाफी यात्रा इंतजामात : केदारनाथ में एक डॉक्टर कर रहा 400 यात्रियों की जांच

भारत पेट्रोल पम्प का निरीक्षण करते हुए उपजिलाधिकारी ने पेट्रोल तथा डीजल के पृथक-पृथक सैम्पल लिये। संबंधित इक्विपमेन्ट्स द्वारा रीडिंग चैक की गयी तथा पेट्रोल डीजल के अन्डर ग्राउण्ड टैंक में तेल की गुणवत्ता व मात्रा(क्वालिटी) चैक की। सैम्पलिंग और रीडिंग के दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं पायी।

MEDIA LIVE : चेन स्नेचर चढ़ा लोगों के हत्थे, पब्लिक ने की जमकर धुलाई !

इस दौरान उन्होंने पेट्रोल पंप पर अग्निशमन यंत्रों की जांच करते हुए संचालक को निर्देशित किया कि फायर सुरक्षा उपकरणों को नियमित चैक करते रहें कि वे फंक्शनल हैं भी कि नहीं। उन्होंने स्टेशन पर आरओ लगाने के निर्देश दिये साथ ही शौचालय का निरीक्षण करने के दौरान शौचालय को साफ-सूथरा रखने को कहा तथा शिकायत व सुझाव पंजिका का अवलोकन भी किया।

MEDIA LIVE : ACCIDENT: टैंपो ट्रैवलर से टकरा खाई में गिरी स्कूटी, महिला सिपाही की मौत, 

इसके पश्चात उपजिलाधिकारी सदर ने श्रीनगर रोड़ स्थित लोअर चोपड़ा बाजार की सस्ता गल्ला दुकान का निरीक्षण करते हुए गेहूं, चावल, दाल इत्यादि खाद्यान की गुणवत्ता जांची तथा माप-तौल ठिक तरह से किया जाता है कि नहीं उसका भी अवलोकन किया। बायोमैट्रिक प्रणाली से राशन वितरण, राशन का स्टॉक, तराजु, मापक बाट, स्टॉक पंजिका इत्यादि का भी निरीक्षण किया। दुकान के निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में पर्याप्त साफ-सफाई रखने तथा 20 किग्रा. का एक बाट जो बाट माप तौल विभाग से सत्यापित नहीं था, तत्काल सत्यापन करने के निर्देश दिये। इस दौरान एक महिला जो राशन लेने आयी थी उनकी बायोमैट्रिक मशीन द्वारा रीडिंग नहीं हो पा रही थी। पूछे जाने पर महिला और डीलर ने अवगत कराया कि पहाड़ में कुछ महिलाओं द्वारा खेती-बाड़ी के अत्यधिक काम करने के चलते कई बार बायोमैट्रिक मशीन रीडिंग नहीं कर पाती जिससे राशन पाने में बाधा उत्पन्न होती है।

INDIAN SEDETION LAW : राजद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, समीक्षा होने तक दर्ज नहीं होगी नई FIR

शासन से स्पष्ट निर्देश हैं कि बिना बायोमैट्रिक के राशन ना दी जाए। ऐसी परिथिति के संबंध में उपजिलाधिकारी सदर ने संबंधित पूर्ति निरीक्षक और पूर्ति विभाग को राशन वितरण में आ रही इस तरह की व्यावहारिक समस्या के समाधान हेतु शासन को सिफारिश द्वारा अवगत कराने को कहा तथा शासन से जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त होते हैं उसी अनुसार राशन का वितरण करने के निर्देश दिये।

MEDIA LIVE : डॉक्टर से मांगी 3 करोड़ की रंगदारी, बेटे के अपहरण की भी दी धमकी!

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*