उत्तराखण्ड न्यूज़

MEDIA LIVE : ACCIDENT: टैंपो ट्रैवलर से टकरा खाई में गिरी स्कूटी, महिला सिपाही की मौत, 

मीडिया लाइव, हलद्वानी :उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में आए दिन होने वाले सड़क हादसों में कमी नहीं आ पा रही है। यहां हैड़ाखान मार्ग में हुए एक हादसे में टैंपो ट्रैवलर, बाइक व स्कूटी की टक्कर में करीब दर्जन भर लोग घायल हो गये, जबकि स्कूटी सवार एक महिला आरक्षी की दर्दनाक मौत हो गई।

INDIAN SEDETION LAW : राजद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, समीक्षा होने तक दर्ज नहीं होगी नई FIR

घटनाक्रम के अनुसार गत दिवस मंगलवार को गौलापार दौली खत्ता गांव निवासी शिव सिंह बिष्ट के निवास से बारात स्यूड़ा गई थी। बाराती टेंपो ट्रैवलर संख्या यूके 4 पीए 0821 से लौट रहे थे। इसी दौरान काठगोदाम बैरियर से करीब 3 किमी पूर्व हैड़ाखान मार्ग पर ट्रैवलर का ब्रेक फेल हो गया और वह एक स्कूटी और बाइक को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराकर रुक गया। जबकि स्कूटी सवार महिला सिपाही रेणू सीधे खाई में जा गिरी और उसकी मौत हो गई। मृतका बरेली में तैनात थी।

MEDIA LIVE : उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से फिर धरती डोली…

ट्रैवलर में सवार बरातियों में लगभग 11 घायल हुए, जिनमें से 5 को अधिक चोटें आई। वहीं स्कूटी सवार आरपीएफ की महिला कांस्टेबल रेणु (30 साल) की मौत हो गई और उसका साथी कमलेश घायल हो गया। साथ ही बाइक में सवार आरपीएफ आरक्षी दिनेश मीणा और सविता भी घायल हो गए। 3 आरक्षियों को नैनीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची।

MEDIA LIVE : डॉक्टर से मांगी 3 करोड़ की रंगदारी, बेटे के अपहरण की भी दी धमकी!

टेंपो ट्रेवलर के घायलों में चमोली ओखलकांडा निवासी दीवान सिंह, गौलापार निवासी दीपा चिलवाल, दौलीखत्ता निवासी हर्षित गोस्वामी, खुशाल सिंह, शक्तिफार्म ऊधमसिंह नगर निवासी निर्मला बिष्ट, शंकर सिंह बिष्ट, टीकम सिंह बिष्ट, हर्षित बिष्ट, शांतिपुरी ऊधमसिंह नगर निवासी तारा बिष्ट, विमला बिष्ट, गौलापार निवासी दीपा बिष्ट, लालकुआं निवासी मनीषा फर्त्याल, शक्तिफार्म ऊधमसिंह नगर निवासी हिमांशु बिष्ट, गोविंदनगर शक्तिफार्म निवासी नेहा बिष्ट, दऊवा निवासी सोबन सिंह शामिल हैं। गौलापार नकायल निवासी श्याम सिंह बिष्ट और उनकी मां बसंती देवी दोनों घायल हैं। घायलों में पांच लोगों का सुशीला तिवारी में इलाज चल रहा है। इधर एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मृतका रेणु के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

MEDIA LIVE: यहां एक व्यक्ति के साथ हुई 1 लाख 67 हजार की साइबर ठगी ! इंटरनेट पर सर्च किया था बैंक का कस्टमर केयर नंबर !

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*