उत्तराखण्ड न्यूज़नेशनल ग्लोबल न्यूज़पर्यटन सैर सपाटासंस्कृति-पर्यावरण

MEDIA LIVE : बम बम भोले से गुंजायमान केदारनाथ धाम: श्रद्धालुओं से खचाखच भरा मंदिर परिसर

मीडिया लाइव, केदारनाथ : ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज शुक्रवार को विधिविधान पूर्वक मंत्रोचारण के साथ तीर्थयात्रियों के लिए खोले गए। सुबह पांच बजे से ही यहां मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। मंदिर के कपाट सुबह छह बजकर 25 मिनट पर पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले गए। जबकि चार तीर्थों में से अंतिम धाम बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को तीर्थयात्रियों के लिए खोले जाएंगे।

MEDIA LIVE : श्रद्धालुओं के लिए खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट

शुक्रवार को  बाबा केदार के कपाट खुले तो भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दर्शन के लिए यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। बम बम भोले से केदारनाथ धाम गुंजायमान हुआ। भोले के भक्त खुद को नाचने से नहीं रोक पाए। मंदिर के सामने ही ढोल की थाप पर सभी भक्त खूब झूमे। ढोल की थाप पर भक्त सराबोर होकर नाचे।

MEDIA LIVE : मुख्यमंत्री जी इस ओर ध्यान दीजिए और विचार कीजिए : हरीश रावत

परंपरा के अनुसार भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंच चुकी है। दो मई को श्री केदारनाथ के शीतकालीन निवास ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए रवाना हुई थी और केदारनाथ धाम पहुंचने से पहले विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, श्री गौरीमाई मंदिर, फाटा और गौरीकुंड सहित कई पड़ावों पर रुकी थी। इस बीच, केदारनाथ मंदिर को इस अवसर पर फूलों से सजाया गया है। आज सुबह ठीक 6 बजकर 25 मिनट पर जय केदार के जयकारों के बीच भगवान केदारनाथ के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खुल गए।

MEDIA LIVE : बेबसी के बीच फंसा माँ बेटी का रिश्ता : मां ने बेटी को कैद कर तीन दिन तक रखा भूखा-प्यासा

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*