सरकार/योजनाएं

MEDIA LIVE : उत्तराखंड बोर्ड: 10वीं के नतीजे आए बिना छात्रों को कल से 11वीं में मिलेगा प्रवेश, शिक्षा निदेशक ने जारी किए निर्देश

मीडिया लाइव, देहरादून : उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं के छात्र-छात्राओं को रिजल्ट आए बिना कल से 11वीं कक्षा में प्रवेश मिलेगा। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की ओर से इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। निदेशक की ओर से कहा गया है कि छात्रों को औपबंधिक(प्रोविजनल) प्रवेश दिया जाएगा।

MEDIA LIVE : बेबसी के बीच फंसा माँ बेटी का रिश्ता : मां ने बेटी को कैद कर तीन दिन तक रखा भूखा-प्यासा

शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने जारी निर्देश में कहा कि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 19 अप्रैल 2022 को समाप्त हो चुकी हैं। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने में अभी समय लगने की संभावना है। आम तौर पर इसके बाद ही कक्षा-11 में प्रवेश की कार्यवाही की जाती है। लेकिन शिक्षा मंत्री की ओर से अपेक्षा की गई है कि 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम घोषित होने से पूर्व के समय का छात्रहित में सदुपयोग किया जा सके इसके लिए उन्हें 11वीं कक्षा में औपबंधिक प्रवेश कराते हुए पठन-पाठन शुरू किया जाए।

MEDIA LIVE : आज हरिद्वार में योगी : भागीरथी पर्यटन आवास का लोकार्पण करेंगे यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी

शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि 10वीं की परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सत्र 2022-23 में अनुबन्ध के आधार पर प्रवेश दिया जाए। निर्देश में कहा गया है कि यदि संबंधित छात्र-छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा पास कर लेती हैं तो उनका प्रवेश नियमित कर दिया जाएगा। जबकि फेल होने पर उनका 11वीं में औपबंधिक प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।

MEDIA LIVE : फर्जी ट्रेवल एजेंटों से रहें सावधान, बुकिंग राशि लेकर हो जाते हैं रफूचक्कर
शिक्षा निदेशक की ओर से कहा गया है कि छात्र-छात्राएं जिस स्कूल से हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, उस स्कूल के अलावा किसी अन्य स्कूल में प्रवेश लेना चाहेंगे तो मूल स्कूल के प्रधानाचार्य से हाईस्कूल की परिषदीय परीक्षा-2022 में शामिल होने का प्रमाण पत्र प्राप्त कर प्रस्तुत करना होगा। जिस आधार पर उसे दूसरे स्कूल में औपबंधिक प्रवेश दिया जा सकेगा। ऐसे छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में पास होने पर अंकपत्र सह प्रमाणपत्र एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र मूल विद्यालय से प्राप्त कर प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद उनका प्रवेश नियमित किया जाएगा।

MEDIA LIVE : केदारनाथ हेली सेवा को करनी पड़ेगी कड़ी मशक्कत : ऑनलाइन टिकटों की एडवांस बुकिंग फुल

शिक्षा निदेशक ने कहा कि 11वीं कक्षा में औपबंधिक प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्रा एवं उनके अभिभावक से प्रवेश लेते समय इस आशय का अनुबंध प्राप्त कर लिया जाए कि उस छात्र-छात्रा का प्रवेश हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 2022 में उत्तीर्ण होने के बाद मान्य होगा। कक्षा 11 में औपबंधिक रूप से प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अलग से अस्थायी प्रवेश पंजिका तैयार की जाएगी।

MEDIA LIVE : UKSSSC ने किया विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी !

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*