उत्तराखण्ड न्यूज़जन समस्याएं

MEDIA LIVE : सीएम ने शासन और प्रशासन से वनाग्नि की घटनाओं पर सख्त हिदायत दी !

मीडिया लाइव,अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य में वनाग्नि सत्र  के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों व जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक कर वनाग्नि पर काबू पाने एवं बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं को रोकने हेतु एक प्रभावी करवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जंगल में लगने वाली आग हमारे राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य में ह्रास के साथ साथ सभी प्रकार के वन्यजीव एवं पारिस्थितिक संतुलन के लिए बहुत हानिकारक है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहयोग से फॉरेस्ट फायर पर लगाम लगाने हेतु ठोस कार्रवाई जनपद स्तर पर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की रोकथाम हेतु जनता की सहभागिता महत्वपूर्ण है।आम जन समुदाय का विशेष सहयोग लिया जाय। साथ ही प्रदेश के विभिन्न संस्थानों, विश्वविद्यालयों का भी इसमें सहयोग लें।

MEDIA LIVE : सभी नागरिक सेवाएं समय पर ऑनलाइन , तय समय पर देरी के लिए अफसर कर्चारी होंगे जिम्मेदार

वी सी के दौरान जिलाधिकारी अल्मोड़ा वन्दना ने वीसी में बताया की जनपद अल्मोड़ा में इस वर्ष वनाग्नि की कई घटनाएं सामने आयी हैं जिस पर काबू पाने हेतु सक्रिय कार्रवाई की गई है। वनाग्नि की रोकथाम हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत विभिन्न समूहों का भी विशेष सहयोग लिया जा रहा है। वन विभाग,राजस्व विभाग,पुलिस तथा के अन्य विभागों के कर्मी आपसी समन्वय के साथ जंगल की आग पर लगातार निगरानी करते हुए कार्य कर रहे हैं ।

MEDIA LIVE : आठ साल के मोदी के ‘कुशासन’ ने बर्बाद कर दिया देश को : राहुल गाँधी

इसके अतिरिक्त ग्राम स्तर पर भी लगातार जागरूकता गोष्ठी भी की जा रही है। वनाग्नि से रोकथाम के लिये एनसीसी, एनडीआरए, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, वन पंचायत और स्वयंसेवी संस्थाओं से भी आगे आकर इसके नियंत्रण में भागीदारी करने हेतु अपील की गई है ।

MEDIA LIVE : युवक की गला रेत कर हत्या का सनसनी खेज वारदात !
वीसी में जनपद अल्मोड़ा से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, वन संरक्षक अल्मोड़ा,प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम दीप चन्द्र पंत समेत अन्य मौजूद रहे। शासन से माननीय वन मंत्री उत्तराखंड सरकार तथा उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

MEDIA LIVE : सरे आम पत्नी ने पति की कर दी यहां कुटाई, पुलिस ने किया बीच बचाव !

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*