उत्तराखण्ड न्यूज़सियासत

MEDIA LIVE : उत्तराखंड कांग्रेस संगठन के चुनाव 31 मई से शुरू: 20 जुलाई तक जिला और 20 अगस्त तक प्रदेश कार्यकारिणी का होगा गठन

मीडिया लाइव, देहरादून : आगामी 31 मई तक हर नगर एवं ब्लॉक इकाइयों में एक-एक पीसीसी सदस्य का चुनाव कर लिया जाएगा। दूसरे चरण में 20 जुलाई तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस में 20 जुलाई तक जिला कार्यकारिणी एवं 20 अगस्त तक प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस में पहले चरण में 31 मई तक नगर एवं ब्लॉक कमेटियां गठित होंगी।

MEDIA LIVE : सूर्यधार पर फुल फॉर्म में महाराज: अफसरों को दो टूक दे रहे हिदायत

कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 31 मई तक हर नगर एवं ब्लॉक इकाइयों में एक-एक पीसीसी सदस्य का चुनाव भी कर लिया जाएगा। दूसरे चरण में 20 जुलाई तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। तीसरे चरण में 20 अगस्त तक प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा एवं सितंबर तक पार्टी के एआईसीसी सदस्य, केंद्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का गठन होगा।

MEDIA LIVE : भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस को लेकर सीधे कार्रवाई के मूड में सीएम धामी, पौड़ी जिला पंचायत की फाइल भी तलब की

प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव के लिए जिला चुनाव अधिकारियों (डीआरओ) की नियुक्ति करते हुए अनिल मिश्रा को अल्मोड़ा, स्वामीनाथ जायसवाल को रानीखेत, रमाकांत मिश्रा को बागेश्वर, धर्मेंद्र सोलंकी को चम्पावत, विजय दीप को चमोली, मनीष मोरोलिया को देहरादून जिला एवं महानगर, अजय दांते को ऋषिकेश की जिम्मेदारी मिली है।

MEDIA LIVE : AAP को मिला उत्तराखंड में नया प्रदेश अध्यक्ष !

वहीं नरेंद्रपाल वर्मा को हरिद्वार जिला एवं महानगर, जिया रहीम पटेल को रुड़की जिला एवं महानगर, नजरे हुसैन को नैनीताल, शैलेश अग्रवाल को हल्द्वानी, विजय शंकर तिवारी को पौड़ी गढ़वाल, लालाराम नायक को कोटद्वार, अशफाक अहमद को पिथौरागढ़, हरीश कुमार बंसल को डीडीहाट, त्रिलोक सिंह को रुद्रप्रयाग, अभिमन्यु त्यागी को टिहरी, बृजेंद्र मिश्रा को देवप्रयाग, करिश्मा ठाकुर को काशीपुर महानगर, प्रदीप कंसल को रुद्रपुर महानगर, मुकेश सिंह चौहान को ऊधमसिंह नगर, इंजीनियर जसवीर सिंह चढ्ढा को उत्तरकाशी जिला एवं कार्तिकेय कौशिक को संगठनात्मक जिला इकाई पुरोला का डीआरओ नियुक्त किया गया है।

MEDIA LIVE : बाबा की काली करतूत : किशोरावस्था से करता आया दुष्कर्म , शादी के बाद बेटियों पर भी थी बुरी नजर

उन्होंने यह भी बताया कि संभावना है कि नौ मई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण द्वारा नियुक्त पीआरओ, एपीआरओ एवं डीआरओ की बैठक आयोजित की जाएगी। मीडिया से वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री अजय सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, गढ़वाल मंडल प्रभारी गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव विकास नेगी भी उपस्थित रहे।

MEDIA LIVE : अतिक्रमण पर सीएम के निर्देश पर डीएम कार्यालय सख्त, त्वरित कार्यवाही के निर्देश

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*