नेशनल ग्लोबल न्यूज़विरासत

MEDIA LIVE : धार्मिक एकता की मिसाल: हसीब कुरैशी ने हिंदू रीति-रिवाज से किया ओमप्रकाश का तेरहवीं संस्कार, पढ़ें पूरा मामला

मीडिया लाइव, कानपुर देहात : समाज के कुछ जागरूक और समझदार नागरिकों ने यहां हिंदू-मुस्लिम एकता और सौहार्द्र की शानदार मिसाल पेश कि है। जिले के रामगंज में एक मुस्लिम परिवार ने हिंदू सदस्य को अपनाया और फिर उसकी मौत पर हिंदू रीति-रिवाज से तेरहवीं संस्कार किया। मुस्लिम परिवार की हर किसी ने सराहना की, इतना ही नहीं तेरहवीं कार्यक्रम में हिंदूओं ने भी शिरकत करके आपसी सामाजिक सौहाद्र को बढ़ाने का काम किया है। मौजूदा बदले हालत में जहां देश के तमाम इलाकों से धर्म की आड़ में वैमनष्यता फैलाने की खबरें माहौल को ख़राब करने का काम कर रही हैं। लेकिन इस खबर ने हवाओं में कुछ अच्छी खुशबू फैलाने का एहसास तो पैदा कर ही दिया है।

पेड़ से टकराई कार , दुघर्टना में घायल बाल रोग विशेषज्ञ की मौत
बतादें कि रामगंज के सभासद हसीब कुरैशी स्क्रैप कारोबारी हैं। वर्ष 2005 में उनके गोदाम के पास हनुमान कुटी पर एक व्यक्ति आकर रुका। कई दिन वहां रहने के बाद वह उनके गोदाम पर काम मांगने आ गए। उन्होंने अपना नाम पंजाब के पठानकोट निवासी ओमप्रकाश शर्मा बताया। शिक्षित होने के कारण हसीब ने उन्हें गोदाम देखरेख का जिम्मा दे दिया। धीरे-धीरे वह उनके घर में परिवार के सदस्य की तरह रहने लगे। कोई भी उन्हें अलग नहीं समझता था। गोदाम से लेकर घर की हर गतिविधि में वह शामिल रहते थे। कुछ दिन पहले दुर्घटना में 76 वर्षीय ओमप्रकाश घायल हो गए और अस्पताल में 11 अप्रैल को उनकी मौत हो गई।

प्रीतम सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा दायित्व मिलने से सकते में हैं विरोधी , कांग्रेस छोड़ने की फैला रहे अफवाहें ?

इसके बाद हसीब व उनके पिता हबीब ने अपने हिंदू साथियों से चर्चा कर पुरोहित की निगरानी में उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से किया। रविवार को तेरहवीं का आयोजन किया और ब्राह्मणों को भोज कराकर दान भी दिया। तेरहवीं में कस्बे के लोग भी शामिल हुए और मुस्लिम परिवार के सामाजिक सौहार्द के कदम को खूब सराहा। साथ ही लोगों ने मृतक के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

MEDIA LIVE : Diet को लेकर बेहद स्ट्रिक्ट हैं Mrunal Thakur, पीती हैं 8 गिलास उबला पानी; चीनी से रहती हैं दूर

 

PHOTO : SOCIAL MEDIA

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*