नेशनल ग्लोबल न्यूज़सियासत

MEDIA LIVE : दिल्‍ली में भगवान नीलकंठ मंदिर को तोड़ने का नोटिस, AAP ने कहा- बुलडोजर नहीं चलने देंगे !

Delhi Temple Demolition News: AAP नेता आतिशी का आरोप है कि केंद्र सरकार ने श्रीनिवासपुरी में भगवान नीलकंठ के मंदिर पर नोटिस चिपकाया है। उन्‍होंने कहा क‍ि AAP का धरना-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि मंदिर सुरक्षित नहीं रहेगा।

भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, सामने आए 2593 नए केस, 44 की मौत

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अवैध वसूली के लिए नीलकंठ मंदिर को तोड़ने का आदेश दिया है। बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मंदिर पर बुलडोजर नहीं चलने देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने श्रीनिवासपुरी में भगवान नीलकंठ के मंदिर पर नोटिस चिपकाया है। एक तरफ तो बीजेपी बुलडोजर राजनीति के जरिए पूरी दिल्ली में घर और दुकानों से उगाही कर रही है और अब धार्मिक स्थलों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। केंद्र की इस कार्रवाई के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। आप विधायक मदन लाल ने कहा कि श्रीनिवासपुरी में पुराने नीलकंठ मंदिर पर चिपके नोटिस‌ को देखकर लोगों को सदमा लगा है।

घृणित कुकृत्य : नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म

  • AAP का आरोप, श्रीनिवासपुरी में भगवान नीलकंठ मंदिर तोड़ने का नोटिस
  • धरने पर बैठे आतिशी और मदनलाल, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
  • आतिशी ने कहा, मंदिर सुरक्षित रहने तक जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन

‘बीजेपी को आस्‍था की चिंता नहीं’

आतिशी और मदनलाल ने आम जनता के साथ मिलकर मंदिर बचाने के लिए प्रदर्शन भी किया। आप नेता स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए और उन्होंने कहा कि महिलाएं अभी भी मंदिर में कीर्तन कर रही हैं। इससे दो दिन पहले भंडारा आयोजित हो रहा था।‌ नवरात्रों पर भव्य आयोजन होते हैं, लेकिन बीजेपी को लोगों की आस्था की कोई चिंता नहीं है। आप नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी को सिर्फ उगाही करनी है और अब भगवान के गुल्लक से भी उगाही करनी है।

MEDIA LIVE: टैंट हाउस गोदाम में लगी भीषण आग, कई गैस सिलेंडर फटने से हुई धमाके, लोग आए दहशत में !

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने बताया कि एक हफ्ते पहले नोटिस चिपका है। नोटिस ‌देखने के बाद लोगों ने मन बना लिया है कि अब उस मंदिर को किसी भी हाल में नहीं टूटने देंगे। आप जनता के साथ है और यह धरना-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि मंदिर सुरक्षित नहीं रहेगा। यह मंदिर आस्था का प्रतीक है।

सेना और अर्द्धसैनिक बल बुझाएंगे उत्तराखंड के जंगलों की आग

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*