उत्तराखण्ड न्यूज़सरकार/योजनाएं

MEDIA LIVE : किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी पर बैठक आयोजित

मीडिया लाइव, पौड़ी : भारत सरकार के निर्देशन पर जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज पीएम किसान सम्मान निधि हेतु ‘‘किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी’’ बैठक आयोजित हुई। किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान का शुभारंभ 24 अप्रैल से 01 मई, 2022 तक चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से संतृप्त करने के लिए ग्राम पंचायतों तथा न्याय पंचायतों स्तर पर यह अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्प व बैठक के माध्यम से किसानों का केसीसी कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें, जिससे किसान इसका लाभ ले सकेंगे। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, पंचायतीराज विभाग, राजस्व विभाग व अन्य संबंधित अधिकारियों को 24 अप्रैल, 2022 को विशेष ग्राम सभा की बैठक में उपस्थित होेने के निर्देश दिये।

MEDIA LIVE : एम्स ऋषिकेश 4.41 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश: सीबीआई ने मारा छापा
जिलाधिकारी ने आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम किसान सम्मान निधि लेने वाले किसानों का अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड बनायें। कहा कि इस योजना का अधिक प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया, वेबसाइड सहित अन्य का उपयोग कर अपलोड करें, जिससे किसानों को योजना की जानकारी मिल सकेगी। इस दौरान उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन-जिन किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है उनका डाटा फोन नम्बर सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिससे उन्हें मैसेज के माध्यम से भी किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी जा सकेगी। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देशित किया इस अभियान के शुभारंभ से लेकर समाप्ति तक ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे क्रेडिट कार्डो की जानकारी प्रतिदिन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने बैंक अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि बा्रंच वाईज क्रेडिट कार्डो की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कहा कि ऐसे किसान जिन्हें पीएम किसान सम्मान निधि प्राप्त हो रही है तथा किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बना है उन्हें चिन्हित कर किसान क्रेडिट कार्ड से लाभाविंत किया जाएगा। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी अभियान में प्रतिभाग कर अभियान को सफल बनायें।

MEDIA LIVE : जम्मू: CISF जवानों की बस पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद; दहशतगर्द ढेर
इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, डीडीएम नाबार्ड भूपेंद्र सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी डीके तिवारी, सहायक लीड बैंक अधिकारी भूपेश नौटियाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ आर एस नित्वाल, क्षेत्रीय प्रबंधक यूजीबी अनिल डोभाल, एसबीआई बैंक अधिकारी ताजवर सिंह रावत, कैंनरा आकांक्षा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MEDIA LIVE : ‘स्वाति मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तुमसे अलग नहीं रह सकता’… लिखकर पति ने अपनी जान ….

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*