उत्तराखण्ड न्यूज़सरकार/योजनाएंसियासतहेल्थ-केयर

1085 हुआ उत्तराखंड में कोरोना का आंकड़ा, कहाँ हुई कोरन्टीन सेंटर में एक महिला की मौत , गैरसैण पर क्या कहा SC ने

मीडिया लाइव, देहरादून: उत्तराखंड से कोरोना पर अभी-अभी ताजा खबर सामने आई है. कोविड-19 कन्ट्रोल रूम ने 6 घण्टे बाद नया मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. इस बुलेटिन में कुछ राहत भरी खबर के साथ नये  कोरोना के मामले भी सामने आये हैं.  बीते 6 घण्टों में आज नए मामलों की संख्या कुछ कम रही. जहां दिन में दो बजे तक 23 मामले आये थे वहीं इन 6 घण्टों में भी 19 और नए मामले पॉजिटिव मिले हैं. इस तरह राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या आज एक दिन में 42 के साथ 1085 पर पहुंच गई है. शाम के आंकड़ों में सबसे अधिक नैनीताल में-14, सभी मुंबई से लौटे हैं., चमोली-2, दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है. ऊधम सिंह नगर-1 ये भी महाराष्ट्र से राज्य में आये हैं. पिथौरागढ़-1 इस मरीज की भी मुम्बई से लौटने की बात सामने आई है , देहरादून में भी 1 नया मामला आया है, ये रिपोर्ट निजी लैब से मिली है. जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है.    

राहत की बात ये है कि आज प्रदेश में कुल 23 मरीज कोरोना संक्रमण से इलाज कर ठीक हो चुके हैं. जिन्हें घर के लिए डिस्चार्ज किया गया. इनमें नैनीताल से 10 लोग ठीक हुए हैं, ऊधम सिंह नगर-2 अल्मोड़ा-4, पिथौरागढ़-1, देहरादून के 6 लोग ठीक हो कर अपने घरों के लिए जा चुके हैं.  कुल ठीक होने वाले मरीजों की तादाद इस तरह अभी 282 हो गई है. यह अपने आप में सुकून पहुंचाने वाली एक अच्छी खबर है.

वहीं बुरी खबर ये है कि आज जनपद पौड़ी के थलीसैण ब्लॉक की एक महिला की कोरन्टीन सेंटर में मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला दिल्ली से गांव लौटी थी. शव को पंचनामा भर कर जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है. जहां मेडिकल टीम उनका कोरोना टेस्ट सैम्पल लेगी. उसके बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पाएगी.

गौरतलब ये है कि राज्य में लगातार कोरन्टीन सेंटर्स में मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं. जो बेहद चिंता का विषय है. इस पर राज्य में विपक्ष की भूमिका में बैठी कांग्रेस पार्टी ने जांच की मांग की है. इसके अलावा कोरन्टीन सेंटर्स में जिन लोगो की मौत हुई है, उनके परिजनो को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग राज्य सरकार से की गई है.

एक और महत्वपूण खबर : जो कोरोना से इतर है: सुप्रीम कोर्ट ने गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को खारिज कर दिया है. शीर्ष अदालत ने इसे नीतिगत विषय माना है. कोर्ट ने कहा है कि इस पर निर्णय लेना सरकार का काम है और ये वही कर सकती है. अदालत इसमें दखल नहीं दे सकती. इसके अलावा प्रताप नगर को जिला बनाने की मांग को भी कोर्ट ने इसी श्रेणी में माना है.   
बता दें कि एक याचिकाकर्ता ने शीर्ष अदालत से गैरसैण को स्थाई राजधानी घोषित करने की याचिका दायर की थी। जस्टिस आर भानुमति, जस्टिस इंदु मल्होत्रा और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की पीठ ने इस पर जो कहा है वही सच है। अदालत ने इसे नीतिगत मामला बताते हुए उस याचिका को खारिज कर दिया। पीठ ने कहा, ये नीतिगत फैसले हैं इसमें कोर्ट निर्देश नहीं दे सकती।
अब देखना ये है कि इस पर आगे क्या सियासत होती है. लेकिन गेंद फिर सरकार के पाले में आ गई है. जिस पर फिलहाल कुुुह होंंने सम्भावना नहीं दिखती.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*