आयुर्वेद-योग-ध्यानहेल्थ-केयर

ताकि न निकल सकें मुहांसे

गर्मियों का मौसम आते ही ज्यादातर लोगों के चहरे पर मुहांसों की परेशानी शुरू हो जाती है. इससे बचने के लिए फाइबर युक्त आहार लेने का भरसक प्रयास करें. इसके अलावा रोजान कई बार अच्छी तरह से चेहरे की सफाई करते रहना भी फायदे मंद हो सकता है. गर्मियों के दौरान मुहांसों से बचने के लिए दिए हैं ज्यादातर जानकार चिकनाई व वसा युक्त खाद्य पदार्थो का सेवन न करने की सलाह देते हैं. खासकर पिज्जा,आइसक्रीम, चॉकलेट और केक खाने से यह परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है. यही नहीं चीनी और रिफाइंड और मैदा से बने उत्पाद खाने से बचें .

इस मौसम में रेशेदार और सिट्रस वाले फलों, खरबूजे, अंकुरित अनाज के सेवन से पेट को साफ रखा जा सकता है. इससे मुहांसे होने की संभावना को कम किया जा सकता है. गर्मियों के कारण इस मौसम में बार बार पसीना आने से अधिक मात्रा में धूल और गंदगी चेहरे की त्वचा पर जमती है, इसलिए रोजाना चेहरे को सौम्य और नीम युक्त फेसवॉश से धुलना चाहिए। सप्ताह में एक दिन स्क्रब का इस्तेमाल जरूर करें. इससे चेहरे के रोम छिद्रों को खोलने में सहायता मिलती है. इतना ही नहीं शरीर में पाने की कमी न हो इसलिए लगातार खूब पानी भी पीते रहें.

इतना ही नहीं गर्मियों में जेल वाला मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करन लाभदायक होगा, इससे होगा यह कि ज्यादा चिकनाई से मुहोंस नहीं निकल सकें. टिनॉल, ग्लाइकोलकि एसिड और बेंजोइल पेरोक्साइड युक्त क्रीम या लोशन गर्मियों के दौरान मुहांसे रोकने में मददगार होता है. इन तीनो में से कोई भी इंग्रीडिएंट युक्त नाइट क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर आपको लगता है कि मुहांसों पर काबू पाना आपके बस के बाहर है तो किसी त्वचा विशेषज्ञ मिलें. इन्हें बार नाखून से न छेड़े.चिकित्सक आपका सही इलाज कर सकते हैं.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*