उत्तराखण्ड न्यूज़

राज्य की सीमा से रोजाना आने जाने वालों के लिए राहत की खबर

मीडिया लाइव, देहरादून: उत्तराखंड राज्य की सीमा में रोजाना कोरोना काल में आवाजाही करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। इस पर जिला प्रशासन देहरादून में स्थिति साफ कर दी है। अगर आप उत्तराखंड के रहने वाले हैं और दैनिक तौर पर बॉर्डर पर आवाजाही करते हैं, तो आपको कोई टेस्ट कराना अनिवार्य नही होगा.  ये राहत उन लोगों के लिए है, जो सरकारी कर्मचारी, फैक्ट्री, खेती किसानी, बिजनेस, छात्र, बैकिंग सेक्टर से जुड़े हैं.

इसके लिए उन्हें सिर्फ़ स्मार्ट सिटी पोर्टल मे रजिस्ट्रेशन कराकर अपने बारे में जानकारी रजिस्टर्ड करनी होगी. वहीं दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों के बार्डर पर टेस्ट कराए जाने शुरु हो गये हैं. आशारोडी के बाद बुधवार से एयरपोर्ट पर भी टेस्ट शुरु होने जा रहे है.

सरकार के बॉर्डर पार कर राज्य में प्रवेश को लेकर आदेशों के बाद राज्यवासियों व स्थानीय लोगो में कई प्रकार की भ्रांतियाँ थी, लेकिन अब इसका समाधान जिला प्रशासन ने कर दिया है. यदि आप सरकारी काम, फैक्ट्री,खेती किसानी, बिजनेस, छात्र, बैकिंग सेक्टर से जुडे किसी भी काम से राज्य पार जा या आ रहे है तो सिर्फ पंजीकरण ही कराना होगा. जिला प्रशासन के अनुसार सिर्फ स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर पंजीकरण करते ही लोग अपना पंजीकरण संबंधित बार्डर पर दिखाकर आ जा सकते है. इसमें सरकारी मीटिंग में आने वाले लोगों से लेकर शासकीय कार्य अथवा कोई आपात सेवा संबंधित विभाग को छूट मिली हुई है. टेस्ट सिर्फ हाई पे लोड सिटी अथवा दूसरे प्रदेशों से आने वालों लोगों का ही किया जाएगा।

Email: medialivemail@gmail.com

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*