उत्तराखण्ड न्यूज़

डोईवाला पुलिस और तहसील प्रशासन जुटा राहत पहुंचाने में

मीडिया लाइव, डोईवाला-देहरादून: वैश्विक महामारी कोविड -19, कोरोना वायरस के संक्रमण की भयावहता के कारण जारी लॉकडाउन के दौरान आम गरीब मजदूर के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. ऐसे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधानसभा डोईवाला में तहसील प्रशासन और पुलिस के सामूहिक प्रयास जारी हैं. इस कड़ी में जरूरत मंद और मजदूर तबके के लोगों को राहत और राशन पहुंचाने की लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है. खास कर उन लोगो का खयाल रखा जा रहा है, जिनके सामने दो वक्त के भोजन जुटाने के भी लाले पड़ गए हैं.

सोशल डिस्टेंसिंग का इस तरह रखा जा रहा ध्यान।

गौरतलब है कि स्थानीय केशवपुरी बस्ती और राजीवनगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहरी किरायेदार और मजदूर रहते हैं. प्रशासन इन्हें सूचीबद्ध करने का काम कर रहा है. जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी मदद ली जा रही है, जिससे ऐसे लोगों को भी प्रमाणित किया जा रहा है. जिनके पास राशन कार्ड नहीं है. ऐसे में प्रशासन और पुलिस का मकसद सरकार और जनता की आकांक्षाओं के मुताविक हर जरुरत मंद तक राशन पहुंचाना है. ताकि किसी का परिवार भूखा न रहे. पुलिस ने आज उपलब्ध सूची और पुलिस सहायता नम्बर 112 से मिली सूचना के मुताबिक करीब 150 जरूरतमंद लोगों को अन्नपूर्णा तथा थाना स्तर पर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और लोगों के सहयोग के जरिये राशन वितरित किया. कोरोना वारियर थाना और तहसील प्रशासन की यह टीम विशेषज्ञों की सलाह पर बार-बार बताई जा रही पूरी प्रक्रिया में सामाजिक शारीरिक दूरी का पालन का पूरा खयाल रखा रख रही है. इसकी गंभीरता को ये जरूरतमंद लोग भी समझ रहे हैं. इस दिशा में थाना पुलिस लगातार जागरूक करने का काम भी कर रही है. सोमवार को जारी रही इस मुहिम में स्थानीय पार्षद अमित कुमार, भारत भूषण, रवि प्रधान और संजीत पांडेय के सहयोग से पुलिस टीम में एस.आई. कमलेश प्रसाद गौड़, जयपाल रावत, सिपाही रविन्द्र टम्टा आदि शामिल रहे. आपको बता दें कि पुलिस उपाधीक्षक डोईवाला, प्रभारी, निरीक्षक कोतवाली डोईवाला व  उपजिलाधिकारी डोईवाला की देखरेख में यह पूरा टास्क चल रहा है.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*