अन्य

MEDIA LIVE: पौडी जिले की पहली ग्राम सभा बनी कठूड़, कर दिया ये काम

मीडिया लाइव, पौड़ी: जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड खिर्सू के ग्राम सभा कठूड़ के ग्राम प्रधान ने 11 हजार धनराशि की चैंक कोरोना वायरस के संक्रमण से महामारी को रोकथाम एवं बचाव हेतु अपर जिलाधिकारी डा. एस. के. बरनवाल के माध्यम से मुख्मंत्री राहत कोष में दिया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम सभा कठूड के ग्रामवासियों की यह उत्कृष्ट कार्य है, स्वयं जागरूक होने के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव एवं रोकथात के प्रति अपना अहम योगदान दे रही है। इन्होने 11000 रुपया मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया है। उक्त राशि को तत्काल भेज दिया जायेगा।
कठूड ग्राम सभा जनपद पौड़ी गढवाल की पहली ग्राम सभा है, जिन्होने कोरोना वायरस के संक्रमण से हो रही महामारी के बचाव एवं रोकथाम के लिए मख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहायता भेंट की।
ग्राम सभा के उप प्रधान आकाश सिंह एवं ग्रामीण संजय कुमार का कहना है कि जहां देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की महामारी से बचाव एवं रोकथाम के लिए एक जुट होकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के निर्देश का अनुपालन कर रहे है। देश एवं प्रदेश में इस महामारी से रोकथाम एवं बचाव के लिए हम कठूड ग्राम सभा वासियों की ओर से 11 हजार की छोटी सी भेंट है। कहा कि नागरिकों के सुरक्षा के लिए हम सभी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के निर्देशों को पालन करेंगे। हमने अपनी ग्राम सभा को सेनेटाईज किया है, साथ ही नियमित सफाई भी कर रह है। ग्राम सभा में सामाजिक दूरी का अनुपालन किया जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में सभी को सक्रियता से जाकरूक किया जा रहा है। उन्होने लाॅक डाउन को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डीपीआरओ एम.एम. खान, रेडक्रास के पदाधिकारी के. एस. असवाल एवं रघुराज चैहान उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*