अन्य

यहां मोबाइल फिश वैन से मंगा सकते हैं शुद्ध खाना

मीडिया लाइव, गोपेश्वर : अगर कोरोना संक्रमण के चलते लाॅकडाउन में चमोली जिला प्रशासन की मोबाइल फिश आउटलेट वैन जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। नगर क्षेत्रों में कई लोग ऐसे है जिनके पास चूल्हा, बरतन नहीं है। लाॅकडाउन के कारण सभी होटल, ढाबे, दुकाने बंद होने से इन लोगों के सामने खाने की बडी समस्या खडी हो गई थी। इसको देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने ऐसे लोगों तक शुद्व हाइजीन पका पकाया भोजन पहुॅचाने के लिए फिश आउटलेट वैन को तत्काल उपयोग में लाने को कहा। तब से लगभग दो सौ के करीब लोगों को हर रोज इस वैन से भोजन मिल रहा है। अभी तक इस मोबाइल वैन से 1480 लोगों को खाना खिलाया जा चुका है।

मछली उत्पादन से जुड़े काश्तकारों को मछली के विपणन की समस्या न हो और घर बैठे उन्हें अच्छे दाम मिले इस सोच के साथ जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने पिछली जिला योजना में इस मोबाइल फिश आउटलेट वैन की खरीद को मंजूरी दी थी। आज यही मोबाइल फिश आउटलेट वैन इस कोरोना संकट की घडी में भी कई लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। हर रोज फिश आउटलेट वैन में जरूरतमंद लोगों के लिए खाना बनाकर कर खिलाया जा रहा है।

कर्णप्रयाग एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में बिना चूल्हा, बरतन के सबसे अधिक लोगों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में इस वैन को लगाया है। अभी तक इसके माध्यम से 1480 लोगों को शुद्व हाइजीन पका हुआ भोजन खिलाया जा चुका है।

मछली उत्पादन से जुड़े काश्तकारों के अलावा भी यह फिश आउटलेट वैन कई मायनों में किफायती साबित हो रही है। इस वैन से 4 लोगों को नियमित रोजगार मिल रहा है। वही इसका संचालन करने वाली धौली गंगा मत्स्य जीवी सहकारी समिति को भी प्रतिदिन 4 हजार से 5 हजार तक का शुद्व लाभ हो रहा है।

आम लोगों के लिए भी यह वैन कुछ खास है। अगर सफर में कभी आपके मोबाइल बैटरी समाप्त होने से आपका फोन स्वीच आॅफ हो जाए और आपको बहुत जरूरी काॅल करनी है तो घबराए नही इस फिश आउटलेट वैन में मोबाइल चार्ज करने की सुविधा भी है।

यही नही आपदा की दृष्टि से भी चमोली जैसे संवेदनशील जिले में यह मोबाइल वैन शुद्व ताजा भोजन पहुंचाने में कारगर साबित होगी। जिला प्रशासन ने इस वित्तीय वर्ष में भी कुछ फिश आउटलेट वैन खरीद करने का प्लान बनाया है। निश्चित ही इस तरह के साधनों को जोडना और उनको सही इस्तेमाल करना जिला प्रशासन की दूरगामी एवं बहुआयामी सोच को दर्शाता है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*