अन्य

यूके गेम्स समीक्षा बैठक में डीएम ने सरकारी भूमि की निगरानी के दिए निर्देश

मीडिया लाइव, देहरादून: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिला सभागार गोपेश्वर में UK-GAMS समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को जिले में सरकारी भूमि एवं अन्य सरकारी परिसंपत्तियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि जनहित से जुड़ी है, इसलिए इसके संरक्षण और अतिक्रमण की रोकथाम के लिए नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है। उन्होंने UK-GAMS पोर्टल पर आने वाले हर अलर्ट की मौके पर जाकर जांच और सत्यापन करने को कहा।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि सरकारी भूमि एवं परिसंपत्तियां जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण परिसंपत्तियां हैं। इनके संरक्षण एवं अतिक्रमण की रोकथाम के लिए अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें और अनियमितता पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करें।

यह समीक्षा बैठक जिला सभागार गोपेश्वर में आयोजित की गई। इसका उद्देश्य उत्तराखंड गवर्नमेंट एसेट्स मैनेजमेंट सिस्टम (UK-GAMS) के माध्यम से सरकारी संपत्तियों का सटीक, पारदर्शी और अद्यतन रिकॉर्ड रखना है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पोर्टल पर प्रदर्शित प्रत्येक अलर्ट को गंभीरता से लिया जाए। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर अलर्ट से संबंधित भूमि की वास्तविक स्थिति की जांच करेंगे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को अलर्ट एवं की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने को कहा।

प्रत्येक अलर्ट की जांच के बाद उसकी अद्यतन स्थिति पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी। यदि मौके पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, भूमि उपयोग में परिवर्तन अथवा अन्य अनियमितता मिलती है, तो तत्काल कार्रवाई कर जानकारी पोर्टल पर अपडेट की जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*