उत्तराखण्ड न्यूज़सरकार/योजनाएं

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

MEDIA LIVE : सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकाॅल राज्यमंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने विधान सभा सभाकक्ष में नागरिक उड्डयन विभाग को निर्देश दिया कि पौड़ी जनपद, पाबो, थैलीसैंण और श्रीनगर में हेलीपैड निर्माण का प्रस्ताव जल्द दें। उन्होंने कहा कि लोनिवि, राजस्व विभाग एवं उड्डयन विभाग की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी में उक्त प्रस्ताव को रखें।
श्रीनगर एवं आस-पास के क्षेत्र में स्थित लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सम्बन्धित सड़कें जल्द पूर्ण कर लें एवं वन भूमि हस्तान्तरण के कार्य प्राथमिकता के आधार पर लें।
डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर स्थित लोक निर्माण विभाग की 55 किलोमीटर सड़क एवं बाईपास की सड़क की डी.पी.आर. प्रस्तुत करें एवं टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर लें। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, माजरा महादेव-सौंठ मोटर मार्ग, नलई-चुठाणी मोटर मार्ग, पाबौं-नौठ-धुलेत मोटर मार्ग, मुल्खाखाल से टीला मोटर मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग 121 के अन्तर्गत बुवांखाल-पाबौ-पैठाणी-सलौनधार-थलीसैंण मोटर मार्ग, पैठाणी-चाकसैंण मोटर मार्ग, कैन्यूर बैण्ड से जगतपुरी मोटर मार्ग में स्थित सड़कों के गड्ढे एवं डामरीकरण के कार्य मार्च तक पूर्ण कर लें। इस अवसर पर अपर सचिव पी.एम.जी.एस.वाई. उदय राज सिंह, प्रमुख अभियन्ता लोनिवि हरि ओउम शर्मा, मुख्य अभियन्ता राजेन्द्र गोयल, अधीक्षण अभियन्ता एन.एच. ओम प्रकाश, डीएफओ गढ़वाल एन.रावत इत्यादि अधिकारी मौजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*