उत्तराखण्ड न्यूज़

माफ़ी के साथ राहुल गाँधी ने कहा जल्द आऊँगा उत्तराखण्ड

मीडिया लाइव, पौड़ी/अल्मोड़ा : राहुल गाँधी ने कहा जल्द फिर आऊंगा उत्तराखण्ड। मौसम ख़राब होने के कारण कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का बहुप्रतीक्षित दौरा रद्द हो गया। गुरूवार को अल्मोड़ा, पौड़ी में पब्लिक मीटिंग होनी थी। इसके लिए उत्तराखण्ड कांग्रेस ने बड़ी तैयारियाँ की हुई थी। वहीं शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को देहरादून में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठकें होनी तय थी।

कांग्रेस नेता का जहाँ पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद कार्यक्रम था वहीं अल्मोड़ा में बड़ी जनसभा होनी थी, जिसेक लिए भारी संख्या में लोग यहाँ पहुंचे थे। लेकिन इसके बावजूद राहुल ने अल्मोड़ा में पहुँचे लोगों को उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा के फ़ोन से व्हाट्सप्प के जरिये सम्बोधित किया तो वहीं पौड़ी में विजुअल माध्यम से पूर्व सैनकों के सामने अपनी बात रखी। इससे पहले उन्होंने लोगों से मौसम की खराबी के कारण उनके हेलीकाप्टर के उड़ान न भर पाने के कारण माफ़ी मांगी। राहुल ने कहा उत्तराखंड का अपना एक सैनिक इतिहास है। यहाँ के लोगों ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इस धरती ने अपने लोगों को देश की सेवा के लिए सेना में भेजा और हर परिस्थिति में उन्होंने देश की रक्षा की है। उन्होंने कहा उत्तराखंड के DNA में देशभक्ति की आग है और इसी देशभक्ति के दम पर लोग सेनाओं में जाते हैं। सेना में जाने वाले लोगों और सरकार के बीच एक पवित्र रिश्ता होता है।

एक सैनिक देश के लिए अपना सबकुछ समर्पित कर देता है और दूसरी तरफ सरकार सैनिकों और उनके परिवारों की रक्षा करती है। लेकिन BJP ने अग्निवीर सिस्टम को लागू कर इस पवित्र संबंध को ख़त्म कर दिया है।लेकिन राहुल ने कहा कि वह जल्द उत्तराखण्ड का दौरा करेंगे। उन्होंने पूर्व सैनिकों से मोदी सरकार की अग्निवीर योजना से होने वाले नुक्सान पर अपनी बात रखी। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर इस योजना को ख़त्म कर दिया जाएगा।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*