उत्तराखण्ड न्यूज़खेती- किसानी

हस्तशिल्पियों व बुनकरों का चिन्हीकरण अभियान

मीडिया लाइव, अल्मोड़ा : मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल की विशेष पहल पर जनपद के हस्तशिल्पियों एवं बुनकरों का चिन्हिकरण एक अभियान चलाकर किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य हस्तशिल्पियों एवं बुनकरों का डाटाबेस तैयार कर उन्हें केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा अम्बेडकर हस्तशिल्प विकास योजना, शिल्पी पेंशन योजना, पुरस्कार योजना, शिल्प रत्न पुरस्कार योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, विवर्स कार्ड, हस्तशिल्प कार्ड व अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा सके। इसके अतिरिक्त समय-समय पर प्रशिक्षण के माध्यम से शिल्पियों के कौशल संवर्धन एवं आजीविका विविधता के प्रयास किये जायेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि बिना पंजीकरण के ये सभी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो जाते हैं इसी बात को ध्यान में रखकर हस्तशिल्प एवं बुनकरों का चिन्हीकण कर उनका पंजीकरण कराया जा रहा है। इस अभियान के लिए जिला उद्योग केन्द्र को नोडल नियुक्त करते हुए जनपद में हस्तशिल्पियों एवं बुनकरों के पंजीकरण का वृहद कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने अधीनस्थ राजस्व निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के द्वारा तथा खण्ड विकास अधिकारी अपने फील्ड कार्मिकों-ग्राम विकास अधिकारी-ग्राम प्रधानों के माध्यम से, डी.पी.आर.ओ. अपने ग्राम पंचायत अधिकारी तथा आई.एल.एस.पी. एवं एनआर.एल.एम. अपने पंजीकृत समूहों के प्रयासो से अपने विकासखण्ड/तहसील में कार्यरत समस्त हस्तशिल्पियों एवं बनुकरो जो किसी भी शिल्प अथवा विविंग का कार्य कर रहे हो उनकी चिंन्हाकन करना सुनिश्चित करें
उन्होंने जनपद में कार्य कर रहे हस्तशिल्प एवं बुनकरों से भी अपेक्षा की है कि वे अपना पंजीकरण अवश्य करा लें ताकि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*