करप्शन/क्राइम

पौड़ी पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप सप्लाई करने वाले 3 तस्कर धर दबोचे

मीडिया लाइव, थलीसैण पौड़ी : राज्य सरकार की ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाने का अभियान पुलस ने जारी रखा है। पौड़ जिले में इसी के तहत जनपद पुलिस नशा, मादक पदार्थों और ड्रग्स के बढ़ाते चलन को ख़त्म करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इसके लिए तस्करों के खिलाफ चैकिंग अभियान के साथ ही कानूनी कार्रवाईयां भी जारी हैं।

पुलिस के मुताबिक थलीसैंण थाना पुलिस ने बीती रात बैजरो-रामनगर पुल पर एक वेगनार कार की चेकिंग की। जिसका नुम्बर – UK08AB 0139 है। चेकिंग के दौरान मौके पर कार से 5 प्लास्टिक के कट्टे मिले इनमें 60 किलो 418 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। जिस पर कार में इतनी बड़ी मात्रा में नशे की ये खेप मिलने पर चौबीस वर्षीय ड्राइवर कपिल निवासी- नजीबाबाद के अवैध रूप से गांजा ले जाते हुए पकड़े जाने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान आरोपी ने बताया कि मेरे दो अन्य साथी शिवम (उम्र 29 वर्ष) निवासी-पुरनपुर बढापुर बिजनौर व भूपेन्द्र सिंह निवासी-बिजनौर, रास्ते में ही रूक गये हैं। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवही करते हुए एक टीम गठित की और दोनों आरोपियों को ढूंढ कर मौके पर ही पकड़ लिया।

इसके बाद पुलिस ने प्रभारी तहसीलदार धुमाकोट/बीरोंखाल को मौके पर बुलाया और उनके सामने ही बरामद गांजे को नियम अनुसार सील किया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों को को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना थलीसैण में मुकदमा दर्ज कर दिया है। सुसंगत धाराओं के साथ ही NDPS ACT के तहत केस दर्ज कर दिया गया है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर करने की लिए जरूरी कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

इस चेकिंग अभियान में पंकज कुमार प्रभारी थाना अध्यक्ष, सिपाही मनोज कुमार , गौरव कुमार, राकेश कुमार चालक शेखर चौहान, हरीश सिपाही सीआईयू शामिल रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*