उत्तराखण्ड न्यूज़

पौड़ी पुलिस ने बारिश के बीच चलाया का रेस्क्यू ऑपरेशन

मीडिया लाइव, ऋषिकेश: पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा मानसून ओर बरसाती सीजन के दृष्टिगत जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत पुलिस कप्तान ने मौसम विभाग द्वारा जारी की जा रही है अलर्ट को देखते हुए भी हर थाने में आवश्यक आपदा उपकरणों की तैयारी के साथ पुलिस टीम को स्टैंडबाय पर रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ऐसा ही एक मामला देर रात लक्ष्मण झूला क्षेत्र में सामने आया है जिसमें बीती रात थाने को करीब नो बजे में कंट्रोल रूम 112 पर सूचना प्राप्त हुई। जिसमें चौबीस श्रदालुओं का एक दल जिसमें अधिकतर छोटे बच्चे शामिल है और नीलकंठ महादेव के दर्शन के पश्चात पैदल मार्ग से वापस ऋषिकेश आ रहे थे। ये सभी यात्री पशु लोक बैराज से कोठार गांव नीलकंठ पैदल सड़क पर जंगली मार्ग में रास्ते पर कही दिशा भ्रम के पश्चात रास्ता भटक गए।

सूचना पर पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला को आवश्यक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए गए,जिस पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल द्वारा थाने पर दो अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया। इसके अलावा एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम से भी संपर्क स्थापित कर संयुक्त टीम का गठन किया गया। इन टीमों ने जंगल में रास्ता भटके दल से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किय, लेकिन उस क्षेत्र में नेटवर्क और तकनीकी कारण से रास्ता भटके हुए श्रदालुओं से संपर्क नहीं हो पा रहा था।

वहीं पैदल मार्ग पर लगातार बारिश चल रही थी, उसके पश्चात पुलिस टीम को कुछ फोन नंबर भटके हुए बच्चों के प्राप्त हुए तो उनको थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला ने त्वरित ही सर्विलेंस पर लेकर लोकेशन लिया गया साथ ही तकनीकी टीम से उस क्षेत्र की नेटवर्क मैपिंग करवाई गई। जिससे पुलिस का सभी चौबीस श्रदालुओं से संपर्क हो पाया और पुलिस ने सभी को धैर्य रखने ओर पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने तक ढांढस बंधवाया।

सभी के साथ व्हाट्सएप लोकेशन के साथ भी को-ऑर्डिनेट में बात करते रहे,साथ ही संयुक्त टीम ने आपदा उपकरणों के साथ पुलिस , एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना की गई और मार्ग में कोऑर्डिनेट करने के पश्चात उक्त सभी यात्रियों से संपर्क हो गया।

बताते चले की बीती रात में पैदल मार्ग पर घन घोर अंधेरा होने के कारण से लगातार बारिश भी तेज हो रही थी, संयुक्त टीम के यात्रियों के समीप पहुंचते ही सभी का पुलिस, एसडीआरएफ ओर वन विभाग के द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया। सभी यात्रियों का ऐसे घड़ी में मदद मिलने पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा और तत्पश्चात् सभी को लेकर पशुलोक बेराज पर लाया गया। जहां पर यात्रियों ने उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद दिया जिसके बाद सभी को सुरक्षित उनके घर को रवाना कर दिया गया है।

सभी यात्री ऋषिकेश ओर ज्वालापुर हरिद्वार क्षेत्र के रहने वाले थे ,रेस्क्यू किए गए बच्चों के परिवार जनों द्वारा मौके पर अपने नौनिहालों की जिंदगी सुरक्षित करने के लिए पौड़ी पुलिस, एसडीआरएफ ओर वन विभाग का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया है और आभार व्यक्त किया है,संयुक्त टीम में उप निरीक्षक राजेश असवाल चौकी प्रभारी चीला,का0 चंद्रशेखर पीआरडी जवान तेज सिंह तथा वन विभाग से
टीम लीडर रंजना सिंह,मोहित कुमार , बसंत कुमार आशीष रावत, विपिन कुमार वाहन चालक मनोज कुमार और एसडीआरएफ यूनिट सेअपर उप निरी महावीर सिंह,हेड का. किशोर कुमार,शिवम्,अजय सतीश पांडे शामिल रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*