संस्कृति-पर्यावरण

कुरुड़ में की गई नंदा देवी राजजात की समीक्षा बैठक

मीडिया लाइव, चमोली : राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में रविवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव कुरुड़ का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों पर विचार विमर्श कर चर्चा की।

इस दौरान गांव के प्रवेश द्वार पर महिलाओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जिलाधिकारी का पारंपरिक स्वागत किया।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने नंदा देवी राजराजेश्वरी सिद्धपीठ मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त ग्रामवासियों के सुख-समृद्धि एवं यात्रा की सफल सम्पन्नता की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक हरेंद्र सिंह रावत ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत कर कुरुड़ मंदिर समिति की ओर से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि राजजात का शुभारम्भ कुरुड़ से किया जाए,नंदा देवी राजजात को ‘ नंदा देवी बड़ीजात’ के रूप में मान्यता दी जाए, कुरुड़ को राज्य के पर्यटन मानचित्र में स्थान दिया जाए तथा सभी पड़ावों को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जाए।

इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामवासियों की सभी मांगों का संज्ञान लेते हुए शासन को पत्र प्रेषित किये जाने के साथ ही सचिव पर्यटन महोदय को अवगत करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि नंदा देवी राजजात यात्रा की व्यवस्था इस प्रकार सुनिश्चित की जाए कि आने वाले श्रद्धालु प्रदेश एवं जनपद की सकारात्मक छवि अपने साथ लेकर जाएं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी सहयोग की अपील की।जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का आंकलन करें और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्ययोजना तैयार करें।

उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर पार्किंग स्थल का चिन्हिकरण ,मंदिरसौंदरीकरण,पैदल रास्तों का सुधार, विश्राम गृहों का निर्माण, शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था, सुरक्षात्मक कार्यों और नाली निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि 2026 में आयोजित होने वाली प्रमुख नंदा देवी राजजात के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।इस अवसर पर जन प्रतिनिधि दलवीर दानू ने कहा कि नंदा देवी राजजात के आयोजन हेतु एक ‘अम्ब्रेला समिति’ का गठन किया जाए, जिसमें सभी संबंधित मंदिर समितियां शामिल हो। साथ ही कुरुड़ क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र में स्थान देने की बात कही। उन्होंने कहा माँ नंदा देवी की इस पवित्र यात्रा में प्रशासन और आमजनता का सहयोग आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़,अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी एवं अन्य विभागीय अधिकारी के साथ अध्यक्ष मंदिर समिति कुरुड़ सुखवीर रौतेला, नरेश गौड़, कृपाल सिंह, प्रकाश गौड, दौलत सिंह विष्ट, महेंद्र नेगी सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*