उत्तराखण्ड न्यूज़

जनहित की योजनाओं को दें प्राथमिकता : डीएम

मीडिया लाइव, पौड़ी : जिला कार्यालय सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला योजना की वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तुत किए गए प्रस्तावों पर बिंदुवार चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाएं ऐसी हों जो सीधे तौर पर जनता को लाभ पहुंचाएं और उनकी वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई जाएं। इस दौरान सभी ने अपने विभागों की वर्तमान स्थिति, पूर्ववर्ती योजनाओं की प्रगति और आगामी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी साझा की।

बैठक में जिलाधिकारी ने गत वर्ष में विभागों को आवंटित धनराशि और उसके उपयोग की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक विभाग विगत वर्ष किए गए कार्यों का आउटकम (परिणाम) तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि योजनाओं की उपयोगिता का सही मूल्यांकन हो सके। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ धनराशि आवंटित करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक योजना का सीधा लाभ जनता को मिले। योजना बनाते समय यह ध्यान रखें कि उसका वास्तविक प्रभाव क्या होगा। विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सबसे अहम है।

जिलाधिकारी ने जल संस्थान को निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त बनाए रखने के लिए आवश्यक टैंकरों की मांग शीघ्र प्रस्तुत करें। इसके साथ ही दुग्ध विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में कलेक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली को बेहतर करने के लिए आवश्यक वाहन प्रस्तावित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे ही अन्य विभाग भी महत्वपूर्ण कार्यों हेतु डिमांड प्रस्तुत करें। इसके अलावा जिलाधिकारी ने अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी विभागों से प्राप्त डिमांड प्रस्तावों का परीक्षण गंभीरता से किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अनावश्यक मांग योजना में शामिल न हो। उन्होंने कहा कि योजनाओं की प्राथमिकता तय करते समय जनहित, व्यावहारिकता और बजट सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि योजनाएं परिणामोन्मुखी हों और ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारुल गोयल, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेन्द्र बर्तवाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एस. के. रॉय,  जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, एसडीओ विद्युत गोविंद रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, लघु सिंचाई अधिकारी मुकेश दत्त सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*