उत्तराखण्ड न्यूज़सरकार/योजनाएं

स्वच्छता से संबंधित बैठक आहूत की गई

मीडिया लाइव, पौड़ी : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार, पौड़ी में स्वच्छता से संबंधित बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद नगर पंचायत से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, जैविक-अजैविक कूड़ा पृथक्करण एवं कम्पोस्ट के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने जैविक-अजैविक कूड़ा पृथक्करण पर विशेष ध्यान दिये जाने तथा कम्पोस्ट करने से पहले कूड़े को सुखाने हेतु टिन शेड्स बनाने को कहा। उन्होने स्वच्छता एवं कूड़ा को सही रूप में निस्तारण व पॉलीथिन मुक्त पर्यावरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद श्रीनगर को कूड़ा पृथक्करण करने तथा कम्पोस्ट करने हेतु किसी एक्सपर्ट से कान्टेक्ट कर उचित कार्रवाई करने को कहा। कहा कि जैविक-अजैविक कूड़े के लिए कम्पोस्ट पिट बनाये। संबंधित द्वारा बताया गया कि श्रीनगर में 42 कर्मचारी नियमित तथा 35 कर्मचारी कान्ट्रेक्ट बेस पर प्रत्येक वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने कम्पोस्ट करने से पहले कूड़े को सुखाने हेतु प्रत्येक नगरपालिका परिषद्/नगर पंचायत में एक बड़ा जालीदार टिन शेड्स बनाने के लिए भूमि चिन्ह्ति करने को कहा। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद् पौड़ी द्वारा अवगत कराया गया कि नगर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करवाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कोटद्वार को कूड़ा कम्पोस्ट पिट के लिए भूमि चिन्ह्ति करने को कहा।जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पॉलीथिन छापामारी अभियान निरंतर चलाने को कहा। पॉलीथीन पर चालान करने की स्थिति की भी जानकारी ली गई। नगर पंचायत जौंक द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा जनवरी 2019 से अब तक 35 चालान किये गये है। ईओ पौड़ी ने बताया कि 3 चालान कर 1600 रूपये की धनराशि प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने वार्ड मैम्बरों के साथ बैठक कर कूड़ा निस्तारण की कार्रवाई करने को कहा।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह, अपर जिलाधिकारी डॉ. एस.के.बरनवाल, उपजिलाधिकारी पौड़ी योगेश मेहरा, कोटद्वार मनीष सिंह, श्रीनगर दीपेन्द्र नेगी, यमकेश्वर श्याम सिंह राणा, लैंसडौन अर्पणा ढौंडियाल, प्रभागीय वनाधिकारी गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी लक्ष्मण सिह रावत सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*