अन्य

सड़क दुरस्त नहीं की गयी तो कार्यवाही की जाएगी…

मीडिया लाइव, गोपेश्वर : जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को एसडीएम चमोली राजकुमार पाण्डे ने सुबोध स्कूल से पीपलकोटी तक एनएच का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच को शीघ्र गड्ढा मुक्त करने व नालियां को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर तत्काल सड़क दुरस्त नहीं की गयी तो कार्यवाही की जाएगी। सुबोध स्कूल से फायर स्टेशन तक जगह-जगह नालियां टूटी हुई हैं, और बन्द पड़ी हैं जिस पर एसडीएम ने एनएच के अधिशासी अभियन्ता एवं ईओ को नालियां ठीक करने के निर्देश दिए।

वहीं हल्दापानी के 200 मीटर पर पैचवर्क नहीं किया गया है जिस पर एनएच को पैचवर्क करने के साथ ही गडढे भरने के निर्देश दिए। पटियाला धार के पास सड़क की दीवार क्षतिग्रस्त है जिस पर एसडीएम ने एनएच को दीवार को ठीक करने के निर्देश दिए। वहीं रामपुरा के आगे टाइल लगायी गयी हैं जो गुणवत्ता के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। नौनापानी, ग्वीलों, भेषज कार्यालय के पास पैच वर्क नहीं हुआ है। वहां पर तत्काल पैचवर्क करने के निर्देश दिए और अरिहन्त हॉस्पिटल के समीप, क्षेत्रपाल, बिरही बैंड के समीप, गडोरा पुल के पास बडे-बडे गड्ढे बने हुए हैं। इस पर एनएच को तत्काल गड्ढे भरने के निर्देश दिए। वहीं छिनका स्लाइडिंग जोन पर सड़क पर मलबा गिरने के कारण सड़क संकरी हो गयी है। इस पर एनएच को तत्काल मलबा हटाने के निर्देश दिए। विरही चाढ़ा पर बडे-बडे गडढे हुए हैं उनको तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। वहीं मायापुर माउंट व्यू होटल के पास नाली गंदे पानी से भरी है जो बीमारी का कारण बन सकती है एसडीएम ने एनएच को शीघ्र ही पानी की निकासी करने के निर्देश दिए।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*