उत्तराखण्ड न्यूज़

कार्यदायी संस्थाओं को सड़क सुचारू करने की देनदारियों का किया भुगतान


मीडिया लाइव, गोपेश्वर: विगत मानसून अवधि में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं की सडको को खोलने की लम्बित देनदारियों का भुगतान कर लिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग को कार्यदायी संस्थाओं से अब तक जितने भी आंगणन दिए गए थे उन सभी लंबित देनदारियों का भुगतान हो चुका है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बतया कि विगत वर्षों की लम्बित देनदारियो के तहत् अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग गोपेश्वर को धनराशि रू0- 21.58 (इक्कीस लाख अठावन हजार मात्र), अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग को धनराशि रू0- 57.16 लाख (सत्तावन लाख सोलह हजार मात्र) एवं अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग गौचर को धनराशि रू0- 82.42 लाख (बयासी लाख बयालीस हजार मात्र) और अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग को धनराशि रु०- 1,41,47,000.00 (एक करोड़ इकतालीस लाख सैंतालीस हजार मात्र) का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कतिपय विभागों द्वारा लंबित देयकों का विवरण अभी तक आपदा प्रबंधन विभाग को उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने ऐसे सभी विभागों को अपने लंबित देयकों का वितरण यशाशीघ्र आपदा प्रबंधन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए है, ताकि लंबित देयकों का भुगतान किया जा सकें।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*