उत्तराखण्ड न्यूज़

गौचर मेले की तैयारियों को लेकर हुई अंतिम दौर की बैठक…

मीडिया लाइव, गोपेश्वर: आगामी 14 नवंबर से गौचर मेला मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय औद्योगिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन विकास गौचर मेला बहुआयामी अंदाज में देखने को मिलेगा। मेले में उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति की आकर्षक झलक के साथ विविध मनोरंजक कार्यक्रम भी शामिल किए जाएंगे।

 जिलाधिकारी/मेलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए गौचर मेले की सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रमों को अंतिम रूप देकर शीघ्र मेले का ब्राउसर प्रकाशित किया जाए। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित सभी महानुभावों को समय पर निमंत्रण पत्र भेजे जाए। मेले के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, पार्किंग, मूवमेंट प्लान, शुद्ध पेयजल, विद्युत आदि व्यवस्थाओं का पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वाइव्रेंट विलेज के कार्यक्रम भी शामिल करें। दुकान आवंटन से पूर्व बाहर से आने वाले व्यापारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन करें और दुकानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। मेले में विकास प्रदर्शनी हेतु विभागीय एवं स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल और विभिन्न गोष्ठियों के संचालन हेतु समुचित व्यवस्थाएं की जाए। मेले के दौरान सफाई व्यवस्थाओं में लगे पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने मेले का मुख्य पंडाल की व्यवस्थाओं, मेले के प्रचार प्रसार के लिए ब्राउज़र, होर्डिंग्स, पम्पलेट, बैनर, पोस्टर प्रकाशित कराने तथा मेले के आयोजन के लिए आवश्यक संसाधन व सामग्री लेने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौचर मेला एक ऐतिहासिक राज्य स्तरीय मेला है। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। कहा कि सभी के सहयोग से मेले को भव्य एवं आकर्षक बनाया जाएगा।
उप जिलाधिकारी/मेलाधिकारी संतोष पांडेय ने बताया कि मेला समितियों के साथ बैठक कर ली गई है। सभी समितियों ने अपने कार्यक्रम निर्धारित कर दिए है। गौचर मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे और मेले का समापन नेता प्रतिपक्ष के द्वारा किया जाएगा। महिला दिवस पर 19 नवंबर को विधानसभा अध्यक्ष को आमंत्रित किया जाएगा। मेलाधिकारी ने विभागों द्वारा आयोजित गोष्ठियों में आने वाले मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों की सूची और विभागीय स्टॉलों की सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि दुकानों का आवंटन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने विद्युत, पेयजल, सड़क, सुरक्षा एवं साफ सफाई व्यवस्थाओं से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम राजकुमार पांडेय, एसडीएम संतोष पांडेय, सीओ पुलिस अमित सैनी, परियोजना निदेशक आंनद सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडे सहित सभी संबधित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*