उत्तराखण्ड न्यूज़जन समस्याएंमौसमसरकार/योजनाएं

उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन से जन-जीवन अस्त-व्यस्त

मीडिया लाइव, देहरादून : उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई इलाकों में जान जीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश से हुए भूस्खलन से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बिशनपुर, नेताला और सैंज के पास अवरुद्ध हो गया है और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरकोट में अवरुद्ध है। सड़क साफ करने का काम जारी है। उत्तराखंड पुलिस ने लोगों ने धैर्य रखने और जल्दबाजी न करने की अपील की है। कहा कि कोई जोखिम न लें और सुरक्षित रहें।

भारी बारिश के चलते प्रदेश में कई जगह पर जलभराव से बुरी स्थिति हो गई है। जौलीग्रांट भानियावाला- ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर स्थित भानियावाला मुख्य बाजार में थानो वन रेंज के बरसाती नाले का पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात हो गए। जिस कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका डोईवाला की टीम मौके पर पहुंची और पानी निकासी की व्यवस्था करने की कोशिश की। उधर देहरादून एयरपोर्ट के बरसाती नाले के उफान से चोरपुलिया के पास अठुरवाला में कई घरों में पानी घुस गया। स्थानीय निवासी पुष्कर सिंह ने कहा कि सुबह तड़के से ही क्षेत्र में जोरदार बारिश हो रही है। जिस कारण एयरपोर्ट के नाले में बाढ़ आने के कारण एयरपोर्ट द्वारा पिछला गेट खोल दिया गया। इससे बरसात का पानी चोरपुलिया की तरफ अठुरवाला के कई घरों में घुस गया। वहीं गढ़वाली मोहल्ले जौलीग्रांट में भी ऐसा ही हाल है।

देहरादून मोहिनी रोड पर नदी का पानी पुल के ऊपर से आ गया। दूसरी तरफ नारायणबगड़ में बारिश के कारण थराली के सुनला में ग्वालदम हाईवे तीन घंटे बंद रहा। यहां मलबा गिरने का सिलसिला अभी भी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि बारिश के दौरान दिन के साथ रात के समय भी सतर्क रहें। खासकर संवेदनशील इलाकों में जहां भूस्खलन और चट्टान गिरने का अधिक खतरा है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*