उत्तराखण्ड न्यूज़

चुनाव व्यय पर्यवेक्षक पहुंचे चमोली

MEDIALIVE.IN: भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी राम कृष्ण केडिया ने जनपद चमोली में लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों से चर्चा कर समस्त जरूरी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस0 भदौरिया ने प्रेक्षक को निर्वाचन को लेकर जिला स्तर पर की गई विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने जीपीएस सिस्टम, चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के दैनिक लेखा रख-रखाव, वीवीटी सहित अन्य गठित टीमों एवं सी-विजिल के बारे में पूरीे जानकारी दी। प्रेक्षक ने निर्देश दिये कि निर्वाचन संबंधी जारी होने वाली सभी प्रकार की अनुमतियां प्रत्याशियों द्वारा इस हेतु निर्गत अधिकृति पत्र को देखकर ही दी जाए।

व्यय प्रेक्षक सोमवार को कलैक्ट्रेट पहुंचे तथा निर्वाचन-संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पूरे मनोयोग से निर्वाचन व्यवस्था में जुटने को कहा। उन्होंने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के अनुवीक्षण कक्ष, निर्वाचन कन्ट्रोल रूम, मीडिया सेन्टर, व्यय लेखा अनुवीक्षण कक्ष का भी बारीकी से निरीक्षण किया। एमसीएमसी के निरीक्षण के दौरान अनुवीक्षण कक्ष में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रकाशित विज्ञापनों एवं पेड न्यूज पर कड़ी नजर रखी जाए। इसके साथ ही उन्होंने जोनल, सैक्टर मजिस्ट्रेट व उड़नदस्तों की जीपीएस लोकेशन को कक्ष में स्थापित माॅनीटर के जरिए ऑनलाइन देखा, वहीं सी-विजिल एप में शिकायतों के निस्तारण की भी जानकारी ली। प्रेक्षक को जानकारी दी गयी कि अभी तक 20 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिसमें से 16 शिकायतें सही पायी गयीं और ससमय उनका निस्तारण किया गया। शेष 04 शिकायतें सही न होने के कारण ड्राप कर दी गईं। ये खबर आप मीडिया लाइव.इन पर पढ़ रहे हैं.

इस मौके पर व्यय प्रेक्षक पौड़ी चन्द्र विजय, सी.टी.ओ.नोडल अधिकारी व्यय लेखा वीरेन्द्र कुमार, कोषाधिकारी दीपक भट्ट, निर्वाचन कन्ट्रोल रूम प्रभारी आनन्द जंगपांगी, सह प्रभारी कन्ट्रोल रूम एनके जोशी, सूचना विज्ञान अधिकारी एस0 मधु आदि उपस्थित रहे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*