उत्तराखण्ड न्यूज़नेशनल ग्लोबल न्यूज़

MEDIA LIVE: राजौरी के परगल इलाके मेंतीन जवान शहीद, दो आतंकी ढेर !

मीडिया रिपोर्ट्स: जिसकी हर बार आशंका जताई जाती रही है, वही कुत्सित प्रयास करते हुए आतंकियों ने भारत में प्रवेश करने की कोशिश की। लेकिन स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। उरी की तर्ज पर परगल सेना कैंप में घुस रहे दो आतंकवादी ढेर कर दिए गए।

विस्तृत खबर : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारतीय सेना के जवानों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकी राजौरी में आर्मी के कैंप में घुसने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं।

जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी के दरहाल इलाके परगल स्थित सेना कैंप की बाड़ किसी ने पार करने की कोशिश की थी, इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं। दारहल थाने से छह किलोमीटर दूर तक अतिरिक्त दल भेजे गए हैं। दो आतंकवादी मारे गए और सेना के तीन जवान शहीद हो हुए हैं।


दरअसल, 2016 में जम्मू कश्मीर के उरी में पाकिस्तान से आए जैश ए मोहम्मद के चार आतंकियों ने आर्मी हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया था। इसमें 19 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, 19-30 जवान जख्मी हुए थे। चारों आतंकी ढेर हो गए थे। इसके जवाब में भारत ने पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और आतंकी लॉन्च पैड तबाह कर दिए थे।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षा बलों ने रविवार को लश्कर-ए-तैयबा के एक ‘हाइब्रिड आतंकवादी’ को गिरफ्तार किया था. उसके पास से पिस्तौल, हथगोले के अलावा अन्य सामान बरामद किया गया है।

इस खबर से आज उन परिवारों पर क्या गुजरेगी, जिनके भाई बेटे आज रक्षा बंधन के दिन देश के लिए कुर्बान हो गए।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*