उत्तराखण्ड न्यूज़शिक्षा-खेल

पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव में हो रहा विकास : शिक्षा मंत्री

मीडिया लाइव न्यूज सोर्स : प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के तीन दिवसीय भ्रमण पर हैं। उन्होंने आज पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव मासों पहुंचकर राजकीय इंटर कॉलेज मासों के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया जिसकी लागत लगभग डेढ़ करोड़ के आसपास है साथ ही उन्होंने आज वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की मूर्ति का अनावरण भी किया ।

शिक्षा मंत्री ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज मासो के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण अवसर पर कहा कि शिक्षा ही भविष्य की दिशा और दशा को तय करती है इसके पठन और पाठन के लिए भवन का निर्माण भी अति आवश्यक है इसीलिए पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी के गांव मासों में आज राजकीय इंटर कॉलेज मासों के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया साथ ही उनकी मूर्ति का अनावरण भी किया गया कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव मांसों का चौमुखी विकास किया जा रहा है चाहे वह पठन-पाठन के क्षेत्र में भवन निर्माण का हो ,चाहे बिजली ,पानी, पंचायत भवन आदि के निर्माण कार्य हो उनके गांव में चौमुखी विकास हेतु किसी भी प्रकार की कमी नहीं की जा रही ।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह ने बताया कि शिक्षकों को पढ़ाई के अलावा किसी और कार्य की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी क्योंकि उनका मुख्य कार्य छात्र-छात्राओं को शिक्षा देना है जिससे बच्चों का भविष्य सुधर सके और आज का बच्चा ही कल का भविष्य है इसलिए शिक्षकों को भी बच्चों के भविष्य की चिंता करनी चाहिए ।

डॉ. धन सिंह रावत ने आज चोथान क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क भी किया जहां उनका क्षेत्र की जनता ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर थलीसैण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ,मातवर सिंह रावत , मनवर ,नवीन जोशी, गणेश भट्ट अन्य उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*