उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइमनेशनल ग्लोबल न्यूज़शिक्षा-खेल

MEDIA LIVE : धोखे से बाल विवाह का मामला आया सामने : 15 साल की भतीजी को घुमाने के बहाने शहर लाई बुआ और कर दिया सौदा

मीडिया लाइव, देहरादून : देश में भले ही कितनी भी शिक्षा बढ़ी हो और जागरूकता आई हो, लेकिन अब भी रूढ़ियों के दंश खत्म नहीं हो पाए हैं। यहाँ तमाम ग्रामीण इलाकों में अब भी बाल विवाह , लड़कियों की अशिक्षा के मामले और तमाम दकियानूसी पररम्पराएं बदस्तूर जारी हैं। समाज में शोषण की स्वीकार्यता जस की तस बानी हुई है।

MEDIA LIVE : देहरादून में फिर बजी खतरे की घंटी, निजी स्कूल की छात्रा संक्रमित
अब यहाँ एक नया मामला प्रकाश में आया है, जिसमें 15 साल की भतीजी को देखकर बुआ का दिल नहीं पसीजा। घुमाने के बहाने उसे शहर लेकर आई है और उसका सौदा कर दिया। नेपाली मूल की एक नाबालिग लड़की की शादी का मामला सामने आया है। 15 साल की किशोरी को उसकी बुआ घुमाने के बहाने देहरादून लेकर आई थी। एक ट्रस्ट से जुड़े लोगों को जब शादी का पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

Diet को लेकर बेहद स्ट्रिक्ट हैं Mrunal Thakur, पीती हैं 8 गिलास उबला पानी; चीनी से रहती हैं दूर

शिकायत के आधार पर रिश्ते की बुआ और कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। 15 साल की भतीजी को देखकर बुआ का दिल नहीं पसीजा। घुमाने के बहाने उसे शहर लेकर आई है और उसका सौदा कर दिया। वह नहीं जानती थी कि उसकी बुआ उसके साथ ऐसा काम करेगी।

: दिल्‍ली में भगवान नीलकंठ मंदिर को तोड़ने का नोटिस, AAP ने कहा- बुलडोजर नहीं चलने देंगे !

थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि घटना को लेकर हेल्प क्रॉस ट्रस्ट से जुड़े विशाल थापा ने तहरीर देकर बताया कि वह ट्रस्ट से जुड़ी पूजा सुब्बा और पूर्वा सिंह के साथ बृहस्पतिवार को ठाकुरपुर जा रहे थे। तभी सड़क किनारे एक किशोरी रोती हुई मिली। उससे पूछताछ की गई तो बताया कि वह नेपाल की रहने वाली है।

सेना और अर्द्धसैनिक बल बुझाएंगे उत्तराखंड के जंगलों की आग

15 साल की किशोरी को बुआ रीता अपने साथ देहरादून लेकर आई। आरोप है कि यहां जबरन रवि शर्मा निवासी ठाकुरपुर से उसकी शादी करा दी। रवि नशे का आदी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रीता और रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

जम्मू: CISF जवानों की बस पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद; दहशतगर्द ढेर

 

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*