नेशनल ग्लोबल न्यूज़

MEDIA LIVE : जम्मू: CISF जवानों की बस पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद; दहशतगर्द ढेर

जम्मू के चड्ढा कैंप के पास शुक्रवार सुबह आतंकियों ने घात लगाकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की बस पर हमला कर दिया जिसमें एक जवान शहीद हो गया। सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया बस में 15 जवान सबार थे और वे ड्यूटी पर जा रहे थे।
अधिकारी ने कहा, “जम्मू के चड्ढा कैंप के पास सुबह करीब सवा चार बजे सीआईएसएफ के 15 जवानों को सुबह की शिफ्ट के लिए ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। सीआईएसएफ ने आतंकी हमले को टाल दिया और जवाबी कार्रवाई की जिससे आतंकियों को भागने पर मजबूर होना पड़ा।”

MEDIA LIVE : सेना और अर्द्धसैनिक बल बुझाएंगे उत्तराखंड के जंगलों की आग

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई में सीआईएसएफ के एक एएसआई की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि घाटी में चल रहे ऑपरेशन में कुल 4 आतंकवादी मारे गए हैं। इसके अलावा जम्मू के सुंजवां इलाके में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बल के एक जवान की जान चली गई और 4 जवान घायल हो गए।

MEDIA LIVE : उत्तराखंड: आरटीओ और थानों में कंडम हो रही हजारों गाड़ियां होंगी नीलाम
इससे पहले जम्मू के सुंजवान इलाके में तड़के आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और सुरक्षा बल का एक जवान अब तक घायल हो गया है। शुक्रवार तड़के दोनों ओर से एके-47 की खड़खड़ाहट से इलाके के स्थानीय लोग दहशत में आ गए। खुफिया सूत्रों ने बताया कि रविवार को सांबा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के लिए पहले से ही सतर्क पुलिस को इलाके में एक घर के अंदर दो आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

MEDIA LIVE : किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने प्रशासन चलाएगा अभियान

पुलिस ने उग्रवादियों की मौजूदगी की पुष्टि के बाद आधी रात को इलाके को घेर लिया था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा कि पुलिस ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी थी। उन्होंने कहा, “अंधेरे में उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे एक जवान की मौत हो गई और कुछ घायल हो गए। हमें विश्वास है कि वे एक घर के अंदर छिपे हुए हैं। हमारे पास इनपुट थे जिसके आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया था।”

MEDIA LIVE : ‘स्वाति मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तुमसे अलग नहीं रह सकता’… लिखकर पति ने अपनी जान ….

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*