उत्तराखण्ड न्यूज़

MEDIA LIVE : उत्तराखंड: आरटीओ और थानों में कंडम हो रही हजारों गाड़ियां होंगी नीलाम

मीडिया लाइव, देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. संधू ने पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त बैठक ली। इस दौरान बताया गया कि कबाड़ हो रही गाड़ियों में करीब 1304 गाड़ियां तो अलग-अलग आरटीओ के माध्यम से सीज हुई हैं, जबकि करीब 14,500 गाड़ियां पुलिस के माध्यम से विभिन्न मामलों में सीज हुई हैं।प्रदेश के आरटीओ दफ्तरों और पुलिस थानों में सीज हुई 16 हजार से ज्यादा गाड़ियां अब नीलाम होंगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने इसकी नीलामी प्रक्रिया के लिए पुलिस विभाग को एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इनमें से जो वाहन नीलाम हो सकते हैं, उन्हें परिवहन विभाग और पुलिस अपने स्तर से पहले चरण में नीलाम करेंगे।

MEDIA LIVE : किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने प्रशासन चलाएगा अभियान

मुख्य सचिव डॉ. संधू ने पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 16 हजार गाड़ियां ऐसी हैं जो कि लंबे समय से सीज हैं और पुलिस थानों और परिवहन कार्यालयों के परिसरों में इनकी भीड़ बढ़ती जा रही है।

कबाड़ हो रही इन गाड़ियों में करीब 1304 गाड़ियां तो अलग-अलग आरटीओ के माध्यम से सीज हुई हैं जबकि करीब 14,500 गाड़ियां पुलिस के माध्यम से विभिन्न मामलों में सीज हुई हैं। अभी भी रोजाना 50 से 60 वाहन पुलिस और 30 से 40 वाहन परिवहन विभाग के माध्यम से सीज होते हैं।

MEDIA LIVE : पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी और CDO ने ली विकास कार्यों पर बैठक

ये है नीलामी का नियम

टैक्स जमा न करने वाले वाहन अगर सीज होते हैं तो उनके मालिकों को टैक्स जमा कराने के लिए 90 दिन का समय दिया जाता है। इसके बाद उन्हें दो नोटिस जारी किए जाते हैं। फिर भी टैक्स जमा नहीं करते तो उसकी नीलामी का प्रस्ताव शुरू हो जाता है। परिवहन मुख्यालय 21 दिन के भीतर नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर देता है।
यहां फंसा है पेच पुलिस की ज्यादातर गाड़ियों की नीलामी में पेच फंसा हुआ है। दरअसल, पुलिस के तमाम वाहन ऐसे सीज होते हैं जो कि विभिन्न अपराधों का हिस्सा होती हैं। यह वाहन बतौर केस प्रॉपर्टी भी रखने पड़ते हैं। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने निर्देश दिए हैं कि जिन वाहनों का कोर्ट केस चल रहा है, उनके निपटारे के लिए विशेष तौर पर एसओपी तैयार की जाए।

MEDIA LIVE : खिर्सू, विकासखण्ड पाबौ व विकासखण्ड नैनीडांडा में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ

परिवहन विभाग कब करेगा नीलामी ?

परिवहन विभाग की ओर से बंद किए गए 1304 वाहनों में से 748 वाहन ऐसे हैं जो कि नियमानुसार नीलाम किए जा सकते हैं। इनमें से 115 वाहनों की नीलामी के लिए विभाग ने छह मई और 18 मई की तारीख तय कर दी है। बाकी वाहनों की नीलामी के लिए भी संबंधित आरटीओ से प्रस्ताव मंगाए जा रहे हैं। पहले चरण में परिवहन विभाग इन गाड़ियों की नीलामी करेगा। वहीं, पुलिस भी पहले चरण में नीलामी करेगी। इसके बाद एसओपी के तहत नीलामी की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

MEDIA LIVE : ‘स्वाति मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तुमसे अलग नहीं रह सकता’… लिखकर पति ने अपनी जान ….

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*