उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

MEDIA LIVE : ‘स्वाति मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तुमसे अलग नहीं रह सकता’… लिखकर पति ने अपनी जान ….

मीडिया लाइव, देहरादून : पत्नी के प्यार में कोई इतना दीवाना हो सकता है कि वह उसकी जुदाई के बाजय मौत को गले लगना पसंद कर ले। जानकर यह किसी फ़िल्मी कहानी का सीन हो सकता है लेकिन ऐसा यहाँ हुआ है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून बाजार चौकी प्रभारी विवेक राठी ने बताया कि शांति विहार में एक युवक की आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो एक युवक फंदे पर लटक रहा था। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

MEDIA LIVE : SUPREME COURT : वर्ग विशेष को निशाना बनाए जाने का दावा, यूपी सरकार से भी जवाब-तलब
‘स्वाति मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। मैं तुमसे अलग नहीं रह सकता। अब मैं भी जा रहा हूं, मेरे जाने के बाद टुक्कू को डांटना मत।’ पत्नी वियोग में ये सब बातें सुसाइड नोट में लिखकर पिटकुल में संविदा पर काम करने वाला ड्राइवर फांसी के फंदे पर लटक गया।

MEDIA LIVE : हरीश रावत का नया अंदाज: सीएम धामी को लिखा- ‘रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाय

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बाजार चौकी प्रभारी विवेक राठी ने बताया कि शांति विहार में एक युवक की आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो एक युवक फंदे पर लटक रहा था। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

MEDIA LIVE : हार्ट हेल्थ के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं कच्चे फल और सब्जियां, जानिए ये कैसे काम करते हैं

मृतक युवक की पहचान मनीष चौधरी निवासी कांवली के रूप में हुई है। वह शांति विहार में (आईएसबीटी के पास) अपने साले के साथ किराये के मकान में रहता था। मनीष वर्ष 2015 से पिटकुल में संविदा पर ड्राइवर था। मनीष की 2018 में स्वाति नाम की युवती से शादी हुई थी लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते वह करीब एक साल से अपने मायके में रहती थी।

MEDIA LIVE : विश्व पृथ्वी दिवस आज : कैसे बचेगी अपनी प्यारी धरती
दोनों की दो साल की बेटी है जिसका नाम टुक्कू है। पत्नी के मायके जाने के बाद से वह काफी परेशान था। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने लिखा है कि ‘स्वाति मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम भले ही अलग रह रही हो लेकिन मैं तुमसे अलग नहीं रह सकता हूं। इसलिए अब यह मेरे जाने का समय है। मेरे जाने के बाद टुक्कू को मत डांटना।’
मनीष ने आगे लिखा है कि उसकी मौत के लिए स्वाति को कोई दोष न दिया जाए। इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मनीष के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं शहर में ही एक दूसरी घटना सामने आई है। पति से अलग होकर दोस्त के साथ रह रही महिला संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली।

MEDIA LIVE: सुरकंडा देवी मंदिर के लिए रोपवे सेवा शुरू, अब भक्त बिना थके कर सकेंगे दर्शन
प्रथमदृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। महिला मूल रूप से चमोली जिले की रहने वाली थी और यहां एक फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के ओगल भट्टा की है। एसओ दीपक कठैत ने बताया कि एक महिला की आत्महत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची थी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*