उत्तराखण्ड न्यूज़संस्कृति-पर्यावरण

MEDIA LIVE: सुरकंडा देवी मंदिर के लिए रोपवे सेवा शुरू, अब भक्त बिना थके कर सकेंगे दर्शन

टिहरी : सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर के लिए रोपवे सेवा शुरू कर दी गई है। अब भक्तों को डेढ़ किमी चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। रोपवे नवरात्र से पहले बनकर तैयार हो गया था, लेकिन विभागीय कार्रवाई में देरी के कारण यह शुरू नहीं हो पाया था। पहले दिन  करीब 240 श्रद्धालुओं ने रोपवे से सफर कर मंदिर में दर्शन किए हैं। रोपवे में मंदिर तक आने-जाने का किराया 177 रुपये तय किया गया है।

 

सुरकंडा देवी मंदिर के लिए वर्ष 2015-16 में पीपीपी मोड में रोपवे बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। 2017 में पार्टनरशिप कंपनी ने रोपवे निर्माण का कार्य शुरू किया। सर्दियों में काम की गति धीती रहने और कोरोना के कारण निर्माण समय पर पूरा नहीं हो पाया था। आखिरकार बीते नवरात्र में काम पूरा हुआ, लेकिन प्रशासनिक कार्यों की उलझन के कारण सीएम इसका शुभारंभ नहीं कर पाए।

कई दिनों के इंतजार के बाद बृहस्पतिवार को रोपवे को शुरू कर दिया गया। 32 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए रोपवे में 16 डिब्बे लगाए गए हैं। एक डिब्बे में छह लोग सफर कर सकते हैं। कद्दूखाल से मंदिर तक डेढ़ किमी की पैदल चढ़ाई से लोगों को अब राहत मिल जाएगी। 523 मीटर लंबे रोपवे से लोग महज पांच से दस मिनट में मंदिर पहुंच जाएंगे।

ऐसे पहुंचें मां सुरकंडा देवी मंदिर
सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जौलीग्राट है। यहां से बस या टैक्सी मिल जाएगी। सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन ऋषिकेश, हरिद्वार व देहरादून में है। सड़क मार्ग से मां सुरकंडा मंदिर पहुंचने के लिए हर जगह से वाहनों की सुविधा है। देहरादून से वाया मसूरी होते हुए 73 किमी दूरी तय कर कद्दूखाल पहुंचना पड़ता है। यहां से दो किमी पैदल दूरी तय कर मंदिर पहुंचा जा सकता है। जबकि ऋषिकेश से वाया चंबा होते हुए 82 किमी की दूरी तय कर भी यहां पहुंचा जा सकता है। यहां यात्रियों के ठहरने के लिए धर्मशालाओं की सुविधा है।

सभी तकनीकी जांच के बाद सुरकंडा देवी रोपवे का अनौपचारिक शुभांरभ कर दिया गया है। इसका किराया भी अपडाउन का मात्र 177 रुपये रखा गया है। रोपवे शुरू होने पर श्रद्धालुओं ने काफी खुशी जताई है। अब हर दिन यात्री रोपवे से सफर कर सकेंगे।
कद्दूखाल से डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई से मिलेगी राहत। पहले दिन 240 से अधिक भक्तों ने किया सफर। रोपवे नवरात्र से पहले बनकर तैयार हो गया था, लेकिन विभागीय कार्रवाई में देरी के कारण यह शुरू नहीं हो पाया था।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*