एक और हत्याकांड से सहमी राजधानी, जिम से निकल रहे युवक की गोली मारकर हत्या
मीडिया लाइव, देहरादून: राजधानी दून इन दिनों अपराध की राजधानी में बदलती दिख रही है। यहाँ आज शुक्रवार को एक और हत्याकांड को अंजाम दिया गया है की घटना सामने आ गयी है। आज सुबह 13 फरबरी को एक और व्यक्ति को गोली मार दी गई है। ताजा जानकारी के आधार पर सिल्वर सिटी के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया है। राजपुर थाना पुलिस ने गोली मारे जाने की पुष्टि की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विक्रम सिंह नाम का एक व्यक्ति जिम से बाहर आ रहा था जब उसको गोली मार दी गई। उसको तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। जाँच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की पड़ताल की जा रही है।
गोली मारकर हत्या करने की ये घटना राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी की है। घटना के मुताबिक विक्रम सिंह निवासी सहस्त्रधारा रोड जिम में फिटनेस करके बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें तीन गोलियां मारी हैं। राजधानी देहरादून में एक और हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। एसएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर है। घटना स्थल राजपुर थाना क्षेत्र इलाके में आता है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच को आगे बढ़ा रही है।
अभी दो दिन पहले गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा के का मर्डर की दहशत कम भी नहीं हुई थी वहीं आज शुक्रवार को राजधानी में हुई एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गयी है। राजधानी में इस तरह के अपराध बढ़ते दिख रहे है हैं। उक्त मामले में पुलिस मुठभेड़ के बाद गोली मारने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अर्जुन की मां ने ही अपने सहयोगियों के साथ 12 लाख रुपए में अर्जुन का मर्डर प्लान किया था। पुलिस ने देर शाम तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।