उत्तराखण्ड न्यूज़

MEDIA LIVE : मंत्री ने पेयजल निगम के पूर्व एमडी भजन सिंह पर लगे आरोपों की विजिलेंस जांच की संस्तुति की

FacebookTwitterGoogle+WhatsAppGoogle GmailWeChatYahoo BookmarksYahoo MailYahoo Messenger

मीडिया लाइव, देहरादून: उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक भजन सिंह पर शिकंजा कस गया है। पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने भजन सिंह पर लगे अनियमितताओं के आरोपों की विजिलेंस जांच की संस्तुति कर दी है।

आपको बता दें नमामि गंगे प्रोजेक्ट में कई सवाल खड़े हुए थे, जिनको लेकर आईएएस अधिकारी नीरज खैरवाल ने जांच कर इसे विजिलेंस के हवाले करने की संस्तुति की थी। ऐसे में अब मंत्री ने भी इस मामले की मंजूरी दे दी है। जल्द शासन अब इसके आदेश जारी करेगा।

इससे पहले शासन ने भी निगम के पूर्व एमडी के खिलाफ जांच कराई। करीब 10 वर्ष तक पेयजल निगम के एमडी रहे भजन सिंह अपने सेवाकाल के दौरान लगातार विवादों में रहे। उन पर निगम में नियुक्ति से लेकर निर्माण और विभागीय कार्यों में गड़बड़ के आरोप लगते रहे। यहां तक की प्रधानमंत्री कार्यालय तक उनके खिलाफ शिकायतें पहुंची।

यह भी पढ़ें : ? MEDIA LIVE : बीरोंखाल में लाभार्थियों को बांटी गई महालक्ष्मी किट