उत्तराखण्ड न्यूज़सियासत

MEDIA LIVE : अहम जिम्मेदारी : केशर सिंह नेगी बनें प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष !

FacebookTwitterGoogle+WhatsAppGoogle GmailWeChatYahoo BookmarksYahoo MailYahoo Messenger

मीडिया लाइव, देहरादून: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल केसर सिंह नेगी को प्रदेश उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तराखंड में कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का सदस्य बनाया गया था। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने  PCC adhyaksh preetam Singh ने नेगी के नाम पर बतौर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहर लगा दी है।

ऐसे हुई सियासी शुरुआती : 

गौर तलब है कि केशर सिंह नेगी युवा अवस्था से ही पंचायतों की सियासत से आगे बढ़ते रहे हैं। वह खेलों से भी जुड़े रहे हैं। खेल गतिविधियों में हमेशा सक्रिय दिखाई देते हैं। ऐसे में युवाओं से उनका करीबी जुड़ाव रहता है। पहाड़ी इलाकों में खेल गतिविधियों और खेल मैदानों को लेकर वह आवाज उठाते रहे हैं।

त्रिस्तरीय पंचायतों में बतौर केशर सिंह नेगी ने क्षेत्र पंचायत चुनाव लड़कर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 1996 में की। उन्हें क्षेत्र के लोगों ने निर्विरोध ब्लॉक सदन में भेजा। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक प्रमुख के लिए अपनी दावेदारी पेश की। सदस्यों का इस 25 वर्षीय युवा प्रत्याशी को एकतरफा समर्थन हासिल हुआ और वे जनपद पौड़ी गढ़वाल के जिला मुख्यालय के विकास खंड में सबसे कम उम्र के ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित होने में सफल हुए।

केशर सिंह को जिला पंचायत सदस्य के तौर पर भी साल  2009 में हुए पंचायत चुनाव में पहाड़ी क्षेत्रों में सर्वाधिक मतों से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने का गौरव हासिल है। इसी चुनाव में उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के तौर पर एक तरफा जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की। राजनीति में केशर सिंह नेगी उर्फ “किशोरी भाई” को लंबा अनुभव मिल चुका है। प्रदेश कांग्रेस उनके सियासी प्रबन्धन से अच्छे से वाकिफ हैं। इसलिए पहले उन्हें पार्टी में कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में जगह देकर सदस्य बनाया गया। उनकी कार्य क्षमताओं को देखते हुए अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उन्हें संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे अहम पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। वे पार्टी के कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय हैं।

यह जिम्मेदारी मिलने पर नेगी ने बताया कि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा और कार्यशैली को जन जन तक पहुंचाने और पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरे प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा पूरा कांग्रेस परिवार आगामी विधासभा चुनाव में सत्ता में वापसी करेगा और उत्तराखण्ड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

MEDIA LIVE : महाकुंभ कोरोना फर्जी जांच घोटाला, SIT ने की पहली गिरफ़्तारी