अन्य

सण्डे को उत्तराखण्ड में 53 नये मामले आये सामने कुल संख्या हुई 298

मीडिया लाइव:#उत्तराखंड में रविवार को भी कोरोना का कहर जरी है. राज्य की सरकारी लैब से जो जांच रिपोर्ट मिली हैं. उसमें सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव के मामले नैनीताल के हैं. यहां आज 32 टेस्ट रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव मिली हैं. दूसरे नंबर पर देहरादून हैं यहां कुल आज अभी तक 7 केस पॉजिटिव आए हैं. इसके बाद अल्मोड़ा में 5 तो चम्पावत और टिहरी मे तीन-तीन लोगों के रिपोर्ट पॉजिटव मिली है. iसके अलावा पौड़ी, चमोली और ऊधम सिंह नगर में एक-एक कोरोना संक्रमित सामने आए हैं. वहीं एक केस एक निजी लैब से भी पॉजिटिव मिला है.

राज्य में अब कुल कोरोना पॉजिटिव के मामलों की संख्या  298 हो गई है. यह आंकड़ा अभी रविवार 3 बजे तक का है. इस पर लगातार खबर अपडेट की जा रही है. मेडिकल बुलेटिन से पता चलता है कि कोरोना से राज्य में अब तक कुल तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. जबकि 56 लोग ठीक हो कर अपने घरों को लौट चुके हैं.

गौरतलब है कि शनिवार से जांच रिपोर्ट के में मरीजों के संक्रमित पाए जाने का सिलसिला लगातार बढ़ता दिख रहा है. हालांकि इसमें अभी तक जितनी भी मामले सामने आए हैं, वह प्रवासियों और अन्य के ट्रेवलिंग हिस्ट्री से जुड़े हैं. इनमें कोई भी केस स्थानीय निवासी व्यक्ति का नहीं है. जहां आंकड़े बढ़ते दिख रहे हैं उसका एक और पहलू है कि अब राज्य में टेस्ट की संख्या बढ़ गई है. स्क्रीनिंग के दौरान संक्रमण के लक्षण दिखने पर पहले ही टेस्ट के लिए सैम्पल लिये जा रहे है. ऐसे में पहाड़ी या अन्य स्थानों पर बाहर से आने वाले लोगों से संक्रमण को रोके जाने में मदद मिल रही है. सुबह से यह आंकड़ा बदलता रहा. बीच में एक महििला की आज मौत की खबर भी है.

बढ़ते आंकड़े लोगों की चिंता बढा रहे हैं:

इस आंकड़े ने प्रदेश भर के लोगों के माथे पर बल डाल दिये हैं.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*