हेल्थ-केयर

जरूरी दवाइयां यहां से मंगा रहे लोग, आप भी कोशिश करें

मीडिया लाइव,गोपेश्वर : गम्भीर एवं लंबी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को लाॅकडाउन अवधि में आसानी से दवा उपलब्ध हो इसके लिए जिला प्रशासन ने अलग से व्यवस्था बनाई है। ऐसे लोगों को दवा लेने के लिए अब जिले से बाहर देहरादून या किसी अन्य जगह जाने की जरूरत नही है। चमोली जिला प्रशासन ऐसे लोगों के लिए जिले में ही दवाईयां उपलब्ध करा रहा है। जिला प्रशासन का मकसद ऐसे लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाना भी है।

जिले में बहुत से लोग देहरादून से दवाईयां लाने के लिए जिला प्रशासन से हर रोज पास मांग रहे है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने ऐसे लोगों के लिए जिले में ही दवाईयां उपलब्ध कराने का फैसला किया। ऐसे लोगों की दवा जिला चिकित्सालय के वाहन से ही मंगाई जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कोई भी व्यक्ति जिसको अपने या अपने परिजनों की दवाईयों के लिए देहरादून या जिले से बाहर जाना पड रहा है। उन्हें अब जिले से बाहर जाने की आवश्यकता नही है और ना ही पास बनाने की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को दवाईयों की जरूरत है और जिले में ये दवाईयां नही मिल रही है तो ऐसे लोग अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एमएस खाती के मोबाइल नंबर 9412061783 या 7906804044 पर संपर्क कर सकते है और अपनी दवाईयों की डिमांड कर सकते है। ऐसे लोगों की दवाईयां उनको जिले में ही उपलब्ध करा दी जाएंगी।

जिला प्रशासन की इस पहल का अभी तक कई लोग फायदा भी ले चुके है। इनमें मायापुर के विजयपाल, कोठियासैंण की गुडृडी देवी, नैलकुडाऊ के राहुल, डुग्री की चन्द्रकला आदि शामिल है। इन सभी ने दवाईयों के लिए देहरादून जाने हेतु जिला प्रशासन से अनुमति चाही थी। जिला प्रशासन की मदद से इन सभी को देहरादून से जिले में ही आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई गई। जिला प्रशासन की इस पहल की इन लोगों ने खूब सराहना भी की .

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*