उत्तराखण्ड न्यूज़

#पौड़ी जिले से आपके काम की ख़बरें.

मीडिया लाइव, गढ़वाल : जिला योजना समिति का 18 मार्च को होने वाला चुनाव अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है। यह चुनाव अब 24 मार्च को होगा। यह जानकारी जिला मजिस्ट्रेट व रिटर्निंग आफिसर धीराज सिंह गब्र्याल ने दी है. जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार ही जिला योजना समिति के चुनाव को 24 मार्च को सम्पन्न किया जाएगा। निर्वाचन को लेकर नामांकन, जांच, नाम वापसी आदि का समय व अन्य प्रक्रियाएं यथावत रहेंगी। उन्होंने समिति के चुनाव के लिए नामित अधिकारियों को इस बाबत आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये हैं।
 
आबकारी विभाग के अन्तर्गत जनपद में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए विदेशी मदिरा की दुकानों की आवंटन प्रक्रिया अब 19 मार्च को होगी। पहले यह प्रक्रिया 18 मार्च को निर्धारित की गई थी। जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल ने बताया शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत आवंटन प्रक्रिया में आंशिक संशोधन किया गया है। जिसमें आवंटन प्रक्रिया का प्रथम चरण 19 मार्च को पूर्व निर्धारित समय व स्थान पर सम्पन्न होगा।
 
पौड़ी ब्लाक की बीडीसी बैठक 19 मार्च को ब्लाक मुख्यालय सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक ब्लाक प्रमुख दीपक चंद्र खुकशाल की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे से आहूत की जाएगी। उन्होंने बैठक में सदन के सभी सदस्यों समेत सभी संबंधित अधिकारीयों को प्रतिभाग करने को कहा है।
 
कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने जनपद के प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बन्द रखने के निर्देश जारी किये हैं। सुरक्षा के तहत विद्यालय 31 मार्च तक बन्द रखने के निर्देश हैं। हालांकि उत्तराखंड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यालय परीक्षा अवधि तक ही खुले रहेंगे। जानकारी देते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी एमएस रावत ने बताया कि जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल के निर्देशानुसार जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों को 31 मार्च तक बंद रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व उप शिक्षाधिकारियों को निर्देशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करने के निर्देश जारी किये जा चुके हैं।
\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*