उत्तराखण्ड न्यूज़

आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या को करें ठोस व्यवस्था : डीएम

मीडिया लाइव, चमोली: नगर निकायों में कूडे-कचरे के उचित निस्तरण हेतु नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत गठित समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सभी निकायों को ट्रैन्चिंग ग्राउंड हेतु शीघ्र भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए है। बैठक में डोर-टू-डोर जैविक और अजैविक कूडा कलैक्शन, जन जागरूकता, स्वच्छता एवं उपभोक्ता शुल्क वसूलने संबधी समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

सोमवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नगर निकायों में जैविक और अजैविक कूडे का डोर-टू-डोर क्लैक्शन कर वैज्ञानिक पद्धति से उचित निस्तारण के निर्देश दिए। ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण के लिए सभी निकायों में ट्रैन्चिंग ग्राउंड हेतु भूमि चिन्हित करने, प्रदूषण नियंन्त्रण बोर्ड से ट्रैन्चिंग ग्राउंड एवं किल वेस्ट मशीन लगाने के लिए अनुमति लेने को कहा। इसके साथ उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को ट्रैन्चिंग ग्राउंड के साइड डेवलमेंन्ट कार्यो हेतु भी शीघ्र डीपीआर तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने कहा गढवाल आयुक्त के निर्देशानुसार अगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर सम्मपूर्ण जिले में वृहत स्वच्छता अभियान चलाया जाना है। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को सभी नगर निकायों में जनप्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों, एनएसएस व एनसीसी के छात्र-छात्राओं तथा आम जनमानस के सहयोग से सभी वार्डो में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के प्रति लोगों जागरूक करने को कहा। उन्होंने सभी नगर निकायों को इस कार्य के लिए अपने स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए है। नगर क्षेत्रों में आवारा पशुओं की बढती समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। कहा कि आवारा पशु मालिकों की पहचान कर जुर्माना वसूलने की कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित की जाए।

बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों ने डोर-टू-डोर कूडा क्लैक्शन एवं ट्रैन्चिंग ग्राउंड हेतु भूमि की उपलब्धता के संबध में जिलाधिकारी को अवगत कराया। बताया कि नगर पालिका गोपेश्वर, जोशीमठ एवं पोखरी में ट्रैन्चिंग ग्राउंट के भूमि चिन्हित कर साइड डेवलपमेन्ट की डीपीआर तैयार की गई है, जबकि अन्य पालिका क्षेत्रों में ट्रैन्चिंग ग्राउंड के लिए भूमि चिन्हीकरण की कार्यवाही चल रही है।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, डीएफओ अमित कंवर, एसडीएम देवानंद शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक रवीन्द्र पुंडीर, ईओ अनिल कुमार पंत, नन्दराम तिवारी, एसपी नौटियाल, बीना नेगी, गुरदीप आर्या, रघुवीर राय, संदीप नेगी, पूनम नौटियाल आदि सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*