उत्तराखण्ड न्यूज़

ग्रामीणों के भ्रमण में न्यून प्रगति पर मुख्य कृषि अधिकारी व आयुर्वेदिक अधिकारी को चेतावनी जारी

मीडिया लाइव, पौड़ी : फरवरी माह को सुशासन माह के रूप में मनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अभी तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। कहा कि जिन विभागों द्वारा सुशासन माह में कार्य किए गये उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

शनिवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी व आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी से सुशासन माह में किये गये कार्यो की जानकारी ली। दोनों अधिकारियों द्वारा न्यून भ्रमण करने पर जिलाधिकारी ने चेतावनी जारी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले प्राथमिकता जनता की समस्याओं को सुनना और उनका निस्तारण करना है। जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं बाल विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि गांवों के भ्रमण के दौरान कुछ बच्चे कुपोषित मिले। जिलाधिकारी ने बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि जहां-जहां बच्चे कुपोषित मिले हैं और उस क्षेत्र की सुपरवाइजर द्वारा उसका संज्ञान नहीं लिया गया, ऐसे सुपरवाइजरों के खिलाफ कार्यवाही करें।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुने और उनका समाधान मौके पर ही करें। उन्होंने यह भी कहा कि फरवरी माह को सुशासन माह के रूप में मनाए जाने को लेकर सभी विभागीय अधिकारी गांव में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुने। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय अधिकारी अपने-अपने विकास कार्यों का निरीक्षण भी करें। कहा कि जिनके द्वारा विकास कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है तो उनके खिलाफ कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनपद स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्मिकों के कार्यों की मॉनिटरिंग भी करें। उन्होंने कहा किसी कार्मिक द्वारा सही रूप से कार्य नहीं किया जा रहा है तो उनपर भी कार्यवाही अमल में लाई जाए।
बैठक में पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, एसडीओ वन आईषा बिष्ट, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*